देहरादून-डीएनए टेस्ट के लिए नहीं पहुंचे विधायक महेश नेगी, बताया यह साधारण कारण

देहरादून- आज द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी को डीएनए टेस्ट के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश होना था, लेकिन स्वास्थ कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में एप्लिकेशन लगा दी। अब कोर्ट की ओर से 11 जनवरी को अगली तारीख लगा दी है। उसी दिन विधायक और बच्ची के
 | 
देहरादून-डीएनए टेस्ट के लिए नहीं पहुंचे विधायक महेश नेगी, बताया यह साधारण कारण

देहरादून- आज द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी को डीएनए टेस्ट के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश होना था, लेकिन स्वास्थ कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में एप्लिकेशन लगा दी। अब कोर्ट की ओर से 11 जनवरी को अगली तारीख लगा दी है। उसी दिन विधायक और बच्ची के डीएनए के लिए सेंपल लिया जाएगा।

बागेश्वर-पहाड़ में यहां दौड़ेगें ई-रिक्शे, एआरटीओ ने दी अनुमति

बता दें कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोप में घिरे अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी का डीएनए टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद आज डीएनए टेस्ट के लिए कोर्ट परिसर में विधायक और उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की पुत्री के खून के नमूने जाने थे। लेकिप महेश नेगी कोर्ट नहीं पहुंचे। आज करीब 11.30 पर मेडिकल की टीम भी पहुंची, लेकिन विधायक के न आने की सूचना पर टीम वापस लौट गई।

हल्द्वानी- उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महानगर इकाई का गठन, अंकित बने अध्यक्ष

द्वाराहाट की एक महिला ने विधायक पर अपनी बेटी का जैविक पिता होने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने आज विधायक को सैंपल देने के लिए बुलाया था। विधायक के अधिवक्ता ने करीब 11.30 बजे कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई। बीती छह सितंबर को कोर्ट के आदेश पर विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला दून पुलिस की जांच से असंतुष्ट थी और लगातार सीबीआइ से जांच करवाने की मांग कर रही थी। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने बीती 17 नवंबर को प्रकरण की जांच दून पुलिस से हटाकर पौड़ी पुलिस को सौंप दी। अब प श्रीनगर महिला थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी इस मामले की जांच कर रही हैं।