देहरादून-छूट मिली तो उत्तराखंड दौड़ आये पर्यटक, केवल चार दिन में पहुंचे हजारों पर्यटक

देहरादून-ऑनलॉक-5 के बाद उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों की तादाद बढ़ती जा रही है। पर्यटकों के उत्तराखंड का हर पर्यटक स्थल गुलजार हुआ है। मार्च के खाली पड़े पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। राज्य के बार्डर इलाकों में पर्यटकों के प्रवेश पर छूट मिलने पर चार दिन में 50 हजार से
 | 
देहरादून-छूट मिली तो उत्तराखंड दौड़ आये पर्यटक, केवल चार दिन में पहुंचे हजारों पर्यटक

देहरादून-ऑनलॉक-5 के बाद उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों की तादाद बढ़ती जा रही है। पर्यटकों के उत्तराखंड का हर पर्यटक स्थल गुलजार हुआ है। मार्च के खाली पड़े पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। राज्य के बार्डर इलाकों में पर्यटकों के प्रवेश पर छूट मिलने पर चार दिन में 50 हजार से अधिक लोग उत्तराखंड में आए। पिछले माह के आखिरी 15 दिन में हर रोज आने वाले लोगों की संख्या का औसत ढाई हजार से कम था।

देहरादून-चारधाम यात्रियों की संख्या बढ़ाने के आदेश, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने लिया निर्णय

अक्तूबर शुरू हुआ तो इससे पहले उत्तराखंड आने के लिए पर्यटकों को कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता खत्म करने के साथ ही अन्य छूट दी गई। इस बीच दो अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी थी, तीन को शनिवार और चार को रविवार होने के चलते पर्यटकों ने इसे खूब भुनाया। 30 सितंबर से तीन अक्तूबर के बीच उत्तराखंड में 54075 लोग स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण यहां पहुंचे। इसके लिए कुल 15310 पंजीकरण हुए। यानि औसतन दो वाहनों में सात लोग सवार होकर आए। इनमें सबसे ज्यादा 30071 लोग अकेले दो अक्तूबर को आए।