देहारदून- उत्तराखंड में बढ़ सकती है जमातियों की मुश्किलें, क्वारंटाइन पूरा होते ही पुलिस लेगी ये एक्शन

उत्तराखंड में चोरी-छिपे दाखिल होने वाले और पुलिस की चेतावनी के बाद भी सामने न आने वाले जमातियों की मुश्किलें जल्द और बढ़ने वाली हैं। जनाकारी मुताबिक इन मामलों में आरोपित जमातियों को क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। सभी जमातियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें जेल
 | 
देहारदून- उत्तराखंड में बढ़ सकती है जमातियों की मुश्किलें, क्वारंटाइन पूरा होते ही पुलिस लेगी ये एक्शन

उत्तराखंड में चोरी-छिपे दाखिल होने वाले और पुलिस की चेतावनी के बाद भी सामने न आने वाले जमातियों की मुश्किलें जल्द और बढ़ने वाली हैं। जनाकारी मुताबिक इन मामलों में आरोपित जमातियों को क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। सभी जमातियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक 1436 जमातियों का पता लगाया जा चुका है। इसमें से करीब सात सौ अभी इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन हैं, जबकि 541 होम क्वारंटाइन हैं। वहीं, 268 जमाती दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में क्वारंटाइन हैं।

क्या बोले डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार

बता दें कि प्रदेश में अप्रैल महीने की शुरुआत में पुलिस ने 21 मुकदमे दर्ज कर 62 जमातियों को पकड़ा। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार के मुताबिक इनमें से आठ जमातियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। इन सभी ने 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी को 14 दिन के लिए और क्वारंटाइन किया गया है। इस अवधि के पूर्ण होने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट मामले में जो आदेश देगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहाँ भी पढ़े

नई दिल्ली- कोरोना के चलते इन व्यापारियों को GST में मिलेगी राहत, केन्द्र सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

हल्द्वानी-लखनऊ में फंसे सोमेश्वर विधानसभा के सैकड़ों युवा, राज्य मंत्री रेखा आर्या के नाम लिखा ऐसा पत्र