देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे की मांग, कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता ने लगाये ये आरोप

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर एक कार्यक्रम में शारीरिक दूरी के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकत कर दूसरों की जान खतरे में डाली है। ऐसे में उन
 | 
देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे की मांग, कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता ने लगाये ये आरोप

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पर एक कार्यक्रम में शारीरिक दूरी के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकत कर दूसरों की जान खतरे में डाली है। ऐसे में उन पर भी महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। मामले में उन्होंने उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआइजी) अरुण मोहन जोशी को तहरीर भी सौपी है।

कानून सबके लिए एक

जानकारी मुताबिक तहरीर में गरिमा महरा दसौनी ने बताया कि विश्रंति रिसॉर्ट में एक फिल्म के मुहूर्त की शूटिंग थी। जिसमें सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। कार्यक्रम में उन्होंने शारीरिक दूरी के मानकों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर गाइडलाइन तय है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक शारीरिक दूरी रखना जरूरी है, जोकि सभी पर लागू होता है।

देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे की मांग, कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता ने लगाये ये आरोप

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ताधारी दल के प्रमुख नेता ही इस गाइडलाइन का पालन करना भूल गए। जबकि वह न सिर्फ अपने दल के अध्यक्ष बल्कि एक विधायक भी हैं।गरिमा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन शारीरिक दूरी के नियमों के नाम पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ मकदमे दर्ज कर रही है। बिना मास्क घूमने वाले लोगों से भी पुलिस ने करोड़ों रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं। उनकी माने तो कानून सबके लिए एक है। बंशीधर भगत और उनके साथियों पर भी मुकदमा किया जाना चाहिए।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की कलाई नहीं रहेगी सूनी, की ये खास व्यवस्था

देहरादून- उत्तराखंड में IAS और PCS अफसरों के तबादले, जाने किसको मिली कौनसी नई जिम्मेदारी

दुनिया की नई टेक्नोलॉजी को बनायेंगे शिक्षा का आधार, जाने क्यूं है हल्द्वानी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी खास