देहरादून-साहसी IPS अपर्णा कुमार के नाम पर डाक टिकट जारी, पढ़ियें उनके अदम्य साहस की कहानी

( International Mountain day)अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर आईपीएस अपर्णा कुमार की उपलब्धियों में एक और इजाफा हुआ है। देहरादून आई0टी0वी0पी0 में डीआईजी अपर्णा कुमार के अदम्स साहस और कड़ी मेहनत पर बनाये गयें पर्वतारोही रिकार्ड का डाक विभाग द्वारा टिकट का स्पेशल कवर प्रकाशित किया है। उत्तराखण्ड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आईजी आई0टी0वी0पी0
 | 
देहरादून-साहसी IPS अपर्णा कुमार के नाम पर डाक टिकट जारी, पढ़ियें उनके अदम्य साहस की कहानी

( International Mountain day)अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर आईपीएस अपर्णा कुमार की उपलब्धियों में एक और इजाफा हुआ है। देहरादून आई0टी0वी0पी0 में डीआईजी अपर्णा कुमार के अदम्स साहस और कड़ी मेहनत पर बनाये गयें पर्वतारोही रिकार्ड का डाक विभाग द्वारा टिकट का स्पेशल कवर प्रकाशित किया है। उत्तराखण्ड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आईजी आई0टी0वी0पी0 निलाभ किशोर, पोस्ट डाक विभाग के निदेशक सुनील राय ने देहरादून में संयुक्त तौर पर डाक टिकट का स्पेशल कवर का अनावरण किया है। अपर्णा कुमार 2002 बैच की यूपी कैडर की आई0पी0एस0 अधिकारी हैं और वह सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार की पत्नी है। आज उन्हें ढ़ेर सारी बधाईयां मिल रही है।

यह भी पढ़ें-देहरादून- पढ़ियें पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तु की शिखर तक पहुंचने की कहानी, ऐसे कमाया दुनिया भर में नाम

देहरादून-साहसी IPS अपर्णा कुमार के नाम पर डाक टिकट जारी, पढ़ियें उनके अदम्य साहस की कहानी

पर्वतारोही अपर्णा कुमार का रिकार्ड

अपर्णा कुमार ने 39 साल की उम्र में पर्वतारोही बनने का फैसला लिया और 30 अगस्त 2014 को प्रथम बार अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊँचे शिखर, माउण्ट किलमंजारों पर झण्डा फहराया। इसकी ऊँचाई 5895मी0, 19340 फिट है। इसके बाद सिलसिल चलता रहा पढ़ियें..
7.8.2014 को आॅस्ट्रेलिया एवं महासागरिय क्षेत्र का सबसे ऊँचा शिखर कार्सटेन्सज पिरामिड
14.1.2015 को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप सबसे ऊँचा शिखर माउण्ट एकोनकागुआ (अर्जेन्टाईना)
7.8.2015 यूरोप महाद्वीप का ऊँचा पर्वत शिखर माउण्ट, एलब्रुश (रूस)
17.01.2016 अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत विनसन मैसिफ (अंटार्कटिका)
21.05.2016 एशिया महाद्वीप एवं विश्व की सबसे ऊँचे पर्वत शिखर माउण्ट एवरेस्ट नार्थ फेस (चीन-तिब्बत)
25.09.2017 विश्व के 8वें सबसे ऊँचे पर्वत शिखर मनासलू नेपाल
13.01.2019 को दक्षिण ध्रुव
29.06.2019 को उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट डेनाली अलास्का पर फतेह किया

देहरादून-साहसी IPS अपर्णा कुमार के नाम पर डाक टिकट जारी, पढ़ियें उनके अदम्य साहस की कहानी

राष्ट्रपति पुरस्कार

29.08.2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने राष्ट्रपति भवन में एडवेन्चर क्षेत्र में किये जा रहे सर्वोच्च सम्मान तेन्जिंग नोर्गे अवार्ड से सम्मानित किया।
2015 में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपर्णा कुमार को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से नवाजा है।
आई0टी0वी0पी0 के आईजी ने कहा कि अपर्णा कुमार करोडों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। हर महिला को अपनी नाशीशाक्ति और साहस पर विश्वास रखतें हुए ऐसे ही कार्य करना चाहिए।

देहरादून-साहसी IPS अपर्णा कुमार के नाम पर डाक टिकट जारी, पढ़ियें उनके अदम्य साहस की कहानी