देहरादून-सीएम रावत दिल्ली एम्स में करायेगें उपचार, डॉक्टरों की सलाह पर लिया यह निर्णय

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स रवाना होंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत ने दी है। सीएम रावत के अनुसार डॉक्टरों की सलाह पर जांच के लिए सीएम रावत को दिल्ली ले जाया जा रहा है। विगत दिनों सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
 | 
देहरादून-सीएम रावत दिल्ली एम्स में करायेगें उपचार, डॉक्टरों की सलाह पर लिया यह निर्णय

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स रवाना होंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत ने दी है। सीएम रावत के अनुसार डॉक्टरों की सलाह पर जांच के लिए सीएम रावत को दिल्ली ले जाया जा रहा है। विगत दिनों सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें रात में बुखार आया था, जिसमें अब कमी भी आई है।

लालकुआं- अब लालकुआं से दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा, देखिये पूरी समय सारणी

बता दें कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। तभी से वह होम आइसोलेशन में थे। शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। इस पर रविवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी खून की जांच और सीटी स्कैन हुआ। इस दौरान फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी।