लालकुआं- अब लालकुआं से दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा, देखिये पूरी समय सारणी

लालकुआं- आज से लालकुआं से दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं स्टेशन चौराहे से परिवहन बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस दौरान बस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल
 | 
लालकुआं- अब लालकुआं से दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा, देखिये पूरी समय सारणी

लालकुआं- आज से लालकुआं से दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं स्टेशन चौराहे से परिवहन बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस दौरान बस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि लालकुआं के लोग लंबे समय से लालकुआं से दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।

उत्तराखंड परिवहन निगम ने लालकुआं से दिल्ली के बीच बस सेवा को शुरू कर दिया है। विधायक नवीन दुम्का ने स्टेशन चौराहा लालकुआं से दिल्ली के लिए उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस हर सुबह आठ बजे लालकुआं से चलकर शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेगी तथा रात्रि में आठ बजे आनंद विहार बस अड्डे से चलकर सुबह चार बजे लालकुआं पहुंचेगी। उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बस के संचालन से लालकुआ, रुद्रपुर, बिलासपुर, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला यात्रियों को फायदा होगा।