देहरादून-अब भाजपा के ये विधायक भी निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

देहरादून– प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। अब हर दिन हजार का आंकड़ा पार होने लगा है। आज झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, उनका एक सहायक और उनकी भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से देशराज कर्णवाल और उनके परिजन बुखार
 | 
देहरादून-अब भाजपा के ये विधायक भी निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

देहरादून– प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। अब हर दिन हजार का आंकड़ा पार होने लगा है। आज झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, उनका एक सहायक और उनकी भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से देशराज कर्णवाल और उनके परिजन बुखार से
पीड़ित थे।

पिथौरागढ़-सेना और ग्रामीण इस बात को लेकर आमने-सामने, अधिकारियों ने की सेना पर ये बड़ी कार्यवाही

जिसके बाद तीन दिन पहले उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। आज सुबह उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। उन्होंने चिकित्सक की सलाह पर खुद को अपने रुड़की स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया है। विधायक की पत्नी और दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए हैं। लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट नही आई है। इससे पहले खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज हो गए हैं। कोविड जांच में पॉजिटिव आने के बावजूद उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

खंड