COVID-19: दो प्रजातियों के चमगादड़ों में मिला बैट कोरोना वायरस

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक अलग किस्म के कोरोना वायरस (Corona Virus) की खोज की है। यह खोज भारत (India) में पाए जाने वाले दो प्रजातियों (Species) के चमगादड़ों (Bats) पर की है। चमगादड़ों में एक अलग किस्म का कोरोना वायरस पाया जाता है जिसे बैट कोरोना वायरस (Bat Corona Virus) या बीटीकोव
 | 
COVID-19: दो प्रजातियों के चमगादड़ों में मिला बैट कोरोना वायरस

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक अलग किस्म के कोरोना वायरस (Corona Virus) की खोज की है। यह खोज भारत (India) में पाए जाने वाले दो प्रजातियों (Species) के चमगादड़ों (Bats) पर की है। चमगादड़ों में एक अलग किस्म का कोरोना वायरस पाया जाता है जिसे बैट कोरोना वायरस (Bat Corona Virus) या बीटीकोव कहते हैं।
COVID-19: दो प्रजातियों के चमगादड़ों में मिला बैट कोरोना वायरसचमगादड़ों की कोरोना वायरस वाली प्रजातियां केरल, मध्य प्रदेश, पांडिचेरी और तमिलनाडु में ही पाई जाती हैं। इस शोध में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि चमगादड़ों में पाया जाने वाला कोरोना वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है। शोधकर्ता (Researcher) और पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology) की वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने बताया कि भारतीय चमगादड़ों में पाए गए कोरोना वायरस का सार्स (Sars) या कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमण से कोई लेना देना नहीं है।

यहाँ भी पढ़े

Lockdown: बरेली से 515 प्रवासी मजदूरों को भेजा जाएगा घर, जानें वजह