COVID-19: इज्जतनगर कारखाना ने बनाया पहला सैनिटाइजिंग टनल, ड्यूटी पर आने जाने वाले कर्मचारी रहेंगे सुरक्षित

देशभर में कोरोना वायरस (coronavirus) से बचने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वही बरेली में इज्जतनगर रेलवे (Izzat Nagar Railway) बीच में अपना पूरा सहयोग दे रहा है। बता दें कि इज्जत नगर रेलवे प्रदेश को 57 आइसोलेशन कोच (isolation coach) बना कर दे रहा है। अब इज्जत नगर के इस कारखाना
 | 
COVID-19: इज्जतनगर कारखाना ने बनाया पहला सैनिटाइजिंग टनल, ड्यूटी पर आने जाने वाले कर्मचारी रहेंगे सुरक्षित

देशभर में कोरोना वायरस (coronavirus) से बचने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वही बरेली में इज्जतनगर रेलवे (Izzat Nagar Railway) बीच में अपना पूरा सहयोग दे रहा है। बता दें कि इज्जत नगर रेलवे प्रदेश को 57 आइसोलेशन कोच (isolation coach) बना कर दे रहा है। अब इज्जत नगर के इस कारखाना में सैनिटाइजिंग टनल (sanitizing tunnel) का निर्माण किया है। इसे जो भी कर्मचारी ड्यूटी (duty) पर पर आएगा उसे इस तरह से होकर गुजरना होगा। कर्मचारियों को रोजाना ड्यूटी पर आने और जाते वक्त ऐसा करना होगा।
COVID-19: इज्जतनगर कारखाना ने बनाया पहला सैनिटाइजिंग टनल, ड्यूटी पर आने जाने वाले कर्मचारी रहेंगे सुरक्षित
लॉकडाउन शुरू होने के बाद इज्जत नगर रेल कारखाना के कर्मचारी किसी न किसी रूप में लोगों का सहयोग कर रहे हैं। इससे पहले मास्क और सैनिटाइजर (mask and sanitizer) की डिमांड को देखते हुए उस कारखाना ने मास्क बनाने का निर्माण शुरू किया था। इस बार रेल कारखाना प्रशासन ने अपने कर्मचारियों का स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सैनिटाइजिंग टनल का निर्माण करवाया है। इस चैनल को मुख्य द्वार (main gate) पर लगाया जाएगा।

वर्तमान में इज्जत नगर कारखाना कुछ ही कर्मचारियों को बुला रहा है। लेकिन इस टनल के लगने से जल्द ही सभी कार्यों का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इज्जतनगर कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी के नेतृत्व में सेनिटाइजिंग टनल को तैयार किया गया है। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि सेनेटाइजिंग टनल को कारखाना के मुख्य गेट पर स्थापित किया जाएगा। जो भी कर्मचारी ड्यूटी आएंगे जाएंगे। उनको उस सुरंग से होकर गुजरना होगा।

यहाँ भी पढ़े

COVID-19: पीएम ने कहा गमछे-तौलिए से मुंह ढकने की डालें आदत, मास्क के खर्चे से बचें