बड़ी खबर : कांग्रेस से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, जनसभाओं को भी नहीं करेंगी संबोधित, वजह है बहुत बड़ी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक बुरी खबर है। कुछ ही दिन पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव बनी प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी सीट से मैदान में नहीं उतरेंगी। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि प्रियंका किसी
 | 
बड़ी खबर : कांग्रेस से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, जनसभाओं को भी नहीं करेंगी संबोधित, वजह है बहुत बड़ी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक बुरी खबर है। कुछ ही दिन पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव बनी प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी सीट से मैदान में नहीं उतरेंगी। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि प्रियंका किसी भी रैली को भी संबोधित नहीं करेंगी। हालांकि प्रियंका राहुल गांधी के साथ स्टेज पर सभाओं के दौरान देखी जा सकती हैं।

बड़ी खबर : कांग्रेस से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, जनसभाओं को भी नहीं करेंगी संबोधित, वजह है बहुत बड़ी

यह भी पढ़ें-2019 में क्या कहती है नरेन्द्र मोदी की कुंडली, क्या दूसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी ?

हाल ही में प्रियंका ने आधिकारिक तौर राजजीति में एंट्री मारी थी। राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस महासचिव के पद पर बैठाया था। इसके अलावा उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी नियुक्त किया था। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके बाद कांग्रेस के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ था।

क्या कहना है कांग्रेस पार्टी का

फिलहाल कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी आगामी चुनाव में किसी भी सीट से मैदान में नहीं उतरेंगी। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने खुद पार्टी की रैलियों और भाषण की जिम्मेदारी ले रखी है। इसलिए प्रियंका उनके साथ प्रचार में शामिल हो सकती हैं। राहुल गांधी ने प्रियंका को यूपी में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी थी।

बड़ी खबर : कांग्रेस से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, जनसभाओं को भी नहीं करेंगी संबोधित, वजह है बहुत बड़ी

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी पर चल रही शनि की महादशा, 2024 में राजनीति से लेने जा रहे सन्यास !

चुनाव न लडऩा प्रियंका का नकारात्मक फैसला

कांग्रेस में शामिल होने के तुरंत बाद प्रियंका और राहुल गांधी ने लखनऊ में रोड शो किया था। जिसमें भारी संख्या में भीड़ इक_ी हुई थी। जिसके चलते कांग्रेस के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी। हालांकि प्रियंका का चुनाव ना लडऩा पार्टी के लिए एक नकारात्मक फैसला हो सकता है। अबी तक प्रियंका सक्रिय राजनीति भी करती हुई नहीं दिखी हैं।

प्रियंका गांधी ने अभी तक कोई भी जनसभा को संबोधित नहीं किया है। हर जगह भाषण देने का जिम्मा राहुल गांधी के ही कंधो पर दिखता रहा है। लेकिन प्रियंका ने कई सारी बैठकों में जरुर हिस्सा लिया है। जिससे पता लगता है कि प्रियंका पर्दे के पीछे रहकर ही काम करेंगी।

WhatsApp Group Join Now
News Hub