बरेली की महिला योगगुरु रितु का फिर जलवा, लगातार दूसरी बार जीती ये प्रतियोगिता

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली के जनकपुरी निवासी महिला योग गुरु रितु अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जीत की है। इसी के साथ उन्होंने अपना स्थान फेडरेशन कप के लिए सुनिश्चित कर लिया है। रितु अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल की वजह से प्रतियोगिता इस बार ऑनलाइन हुई थी। तीन
 | 
बरेली की महिला योगगुरु रितु का फिर जलवा, लगातार दूसरी बार जीती ये प्रतियोगिता

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली के जनकपुरी निवासी महिला योग गुरु रितु अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जीत की है। इसी के साथ उन्होंने अपना स्थान फेडरेशन कप के लिए सुनिश्चित कर लिया है।

रितु अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल की वजह से प्रतियोगिता इस बार ऑनलाइन हुई थी। तीन वर्गों में प्रतियोगिता में देशभर के 1200 लोगों ने हिस्सा लिया था। मैंने सीनियर वर्ग में यह प्रतियोगिता जीती है। इस वर्ग में करीब 250 लोगों ने हिस्सा लिया था जिसमें टॉप 5 में मेरा नाम है।

(video) बरेली की महिलाओं को निरोगी बना रहीं रितु अग्रवाल, जानिए इनका सफरनामा 

फेडरेशन कप का आयोजन मई में होगा। अभी डेट फाइनल नहीं हुई है। रितु ने बताया कि पिछले साल प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित हुई थी जिसमें भी मेरा टॉप 5 में चयन हुआ था। फेडरेशन कप का आयोजन कर्नाटक में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण आयोजन नहीं हो पाया। यह आयोजन हर साल योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया कराता है।

बरेली की महिला योगगुरु रितु का फिर जलवा, लगातार दूसरी बार जीती ये प्रतियोगिता

रितु ने बताया कि कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही यह सफलता उन्होंने हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बरेली योग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर शिवराम शर्मा, योगाचार्य ब्रह्मानंद  और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने इनकी उपलब्धि को शुभकामनाएं दी।