(video) बरेली की महिलाओं को निरोगी बना रहीं रितु अग्रवाल, जानिए इनका सफरनामा 

न्यूज टुडे नेटवर्क। वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका बदल सी गई है। वे एक दोहरी जिंदगी जी रही हैं। घर की ज़िम्मेदारी के साथ बाहरी दुनिया के प्रति अपने कर्तव्य को निभा रही हैं। ऐसे में उनका फिट रहना बहुत जरूरी है। इसको वह बखूबी समझ सकता है जिसने खुद इसका सामना किया हो।
 | 

https://www.facebook.com/104242954500950/posts/234689624789615/वीडियो देखने के लिये लिंक पर क्लिक करें

यूपी के बरेली के जनकपुरी निवासी रितु अग्रवाल उन्हीं में से एक हैं जिन्होंने शादी और प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन की समस्या का सामना किया। वे कहती हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद अचानक उनका वजन 80 किलोग्राम से भी ज्यादा हो गया। ज्यादा वजन के कारण घर के काम में उनका मन नहीं लगता था।

https://www.facebook.com/104242954500950/posts/234689624789615/वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सिर्फ उनकी वजह से उनका घर और परिवार पूरा सफर कर रहा था। लोगों ने जिम जाने की सलाह दी लेकिन महिला होने के नाते वे जिम नहीं गईं। ऐसे में उन्होंने योग द्वारा वजन घटाने की ठानी। लगातार योग करने से आज उनका वजन करीब 47 किलोग्राम हो गया है।

https://www.facebook.com/104242954500950/posts/234689624789615/वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

(video) बरेली की महिलाओं को निरोगी बना रहीं रितु अग्रवाल, जानिए इनका सफरनामा 
शादी व प्रेग्‍नेंसी के बाद ऋतु अग्रवाल व योग करने के बाद उनका घटा वजन।

जब आया दूसरों को फिट रखने का ख्याल

रितु बताती हैं कि योग से मोटापा कम करने के बाद मुझे उन सभी महिलाओं का ख्याल आया जो घर-परिवार के चलते पुरुषों की तरह बाहर निकलकर जिम नहीं जा सकतीं। ऐसे में उनके लिए उन्होंने साईं मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और शिव शक्ति मंदिर में नि:शुल्क योग क्लास शुरू की।

योगा से होने वाले फायदे

रितु अग्रवाल ने बताया कि रोजाना योगा करने से हमारा मन शांत रहता है। योग से तनाव दूर होता है। अच्छी नींद आती है। भूख अच्छी लगती है। इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है। योग हमारे तन के साथ मन और मस्तिष्क को भी तंदुरुस्त रखता है। योग करने से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है। मांसपेशियों को मजबूत करता है तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है।

https://www.facebook.com/104242954500950/posts/234689624789615/वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

(video) बरेली की महिलाओं को निरोगी बना रहीं रितु अग्रवाल, जानिए इनका सफरनामा 
योग की मुद्रा में रितु अग्रवाल। मिल चुके कई मेडल

योग में रितु इतनी सिद्धस्त हो चुकी हैं कि उन्होंने प्रोफेशनल योग प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना शुरू कर दिया। रितु ने सबसे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता जीती। हापुड़ में हुई स्टेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और लखनऊ में हुई स्टेट प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। नवंबर 2019 में उन्होंने जयपुर में हुए नेशनल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पिछले वर्ष उनको इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेना था। कोविड-19 के कारण यह प्रतियोगिता नहीं हो सकी।

रितु अग्रवाल के बारे में

रितु का मायका उत्तराखंड के काशीपुर में है। यहां उनकी शादी बरेली के जनकपुरी निवासी अमित अग्रवाल से 2009 में हुई थी। रितु ने बीफार्मा किया हुआ है। उनके पति की कॉस्मेटिक की शॉप है। इस वक्त रितु बरेली में महिला पतंजलि योग समिति की युवती प्रभारी हैं। साथ ही राजेंद्र नगर में ही भारती योगा सेंटर चला रही हैं।

घर की जिम्मेदारी के साथ योगा इंस्ट्रक्टर

योगा इंस्ट्रक्टर की जिम्मेदारी के साथ रितु घर की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं। पति का कारोबार में सहयोग,  बच्चों की पढ़ाई व सास-ससुर की देखभाल के साथ-साथ अपना योग सेंटर भी चला रही हैं। बताती हैं कि जिस तरह से एक पुरुष की कामयाबी के पीछे महिला का हाथ होता है, उसी प्रकार एक महिला की कामयाबी के पीछे पुरुष का भी हाथ होता है। मेरे पति ने मुझे काफी सपोर्ट किया है।