Bareilly: भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को ऐसे किया सम्मानित, देखकर सभी हो गए खुश

कोरोना वायरस (Corona Virus) से लड़ने में कोरोना योद्धा (Corona warrior) एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसके कारण उन्हें जगह-जगह सम्मानित भी किया जा रहा है। वहीं आज महिला मोर्चा की टीम (Mahila Morcha team) ने महानगर अध्यक्ष इंदु सेठी के निर्देशन में रात दिन जनता की सेवा कर रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पों से
 | 
Bareilly: भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को ऐसे किया सम्मानित, देखकर सभी हो गए खुश

कोरोना वायरस (Corona Virus) से लड़ने में कोरोना योद्धा (Corona warrior) एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसके कारण उन्हें जगह-जगह सम्मानित भी किया जा रहा है। वहीं आज महिला मोर्चा की टीम (Mahila Morcha team) ने महानगर अध्यक्ष इंदु सेठी के निर्देशन में रात दिन जनता की सेवा कर रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पों से सम्मानित किया।
Bareilly: भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को ऐसे किया सम्मानित, देखकर सभी हो गए खुश
महिला मोर्चा की टीम ने छावनी पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए घर में बनाएं हुए मास्क और सैनिटाइजर (mask and sanitizer) भी दिए। अध्यक्ष इंदु सेठी ने बताया कि जब से लॉकडाउन (lockdown) शुरू हुआ है तब से हमारी टीम की महिलाएं शहर में जरूरतमंदों की मदद कर रही है। महानगर महामंत्री नंदा अग्रवाल भी रोज खाने के पैकेट बनाकर बांट रहीं हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग सोशल डिस्टेंशन (social distancing) बनाते हुए लोगों की मदद करते हैं। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए भी जागरूक करते हैं।

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के अवसर पर महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी सुधा सक्सेना, महामंत्री नंदा अग्रवाल, सभासद पूनम, मंत्री माया सक्सेना, कार्यालय मंत्री प्रतिभा जौहरी, रचना सक्सेना, गीता छावड़ा आदि मौजूद रहीं।

यहाँ भी पढ़े

Lockdown: अब इतने बारातियों को मिली शादी में शामिल होने की अनुमति, जान लें सरकार की नई गाइडलाइंस