अल्‍मोड़ा-शिकारी हुकिल ने ढेर किया आदमखोर, स्याल्दे के ग्रामीणो ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा- स्याल्दे तहसील में आदमखोर तेंदुआ आखिरकार ढेर हो गया। एक हफ्ते पहले पहले किमबगढ़ तोक में इसी तेंदुए ने महिला को शिकार बना लिया था। ते´दुएं के आंतक से लोग डर के सांये में जी रहे थे। मानव वन्यजीव टकराव के मद्देनजर उसे आदमखोर घोषित कर दिया गया था। शिकारी ज्वाय हुकिल के साथ
 | 
अल्‍मोड़ा-शिकारी हुकिल ने ढेर किया आदमखोर, स्याल्दे के ग्रामीणो ने ली राहत की सांस

अल्‍मोड़ा- स्याल्दे तहसील में आदमखोर तेंदुआ आखिरकार ढेर हो गया। एक हफ्ते पहले पहले किमबगढ़ तोक में इसी तेंदुए ने महिला को शिकार बना लिया था। ते´दुएं के आंतक से लोग डर के सांये में जी रहे थे। मानव वन्यजीव टकराव के मद्देनजर उसे आदमखोर घोषित कर दिया गया था। शिकारी ज्वाय हुकिल के साथ ही कुछ और शूटर भी बुलाए गए थे। हिमाचल से पहुंचे शिकारी दल ने आदमखोर को मार गिराया। करीब 12 साल के गुलदार को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।

लोहाघाट-बंदीगृह के शौचालय में इस हाल मिला कैदी का शव, इस जुर्म में था बंद

बीते मंगलवार को दोपहर उसने किमबगढ़ में लगाए गए पिंजड़े के पास गाय को शिकार बनाने के बाद निचले भूभाग में एक गुफा में डेरा जमा दिया। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर उसने गुफा छोड़ दी। रात करीब नौ बजे से शिकारी दल ने मुहिम शुरू की। सर्च लाइट की रोशनी में वह गुफा में नजर आया तो हिमाचल प्रदेश से पहुंचे आशीष दास गुप्ता ने रात करीब 10.45 बजे आदमखोर गुलदार ढेर कर दिया। आदमखोर गुलदार के मारे जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Group Join Now
News Hub