अल्मोड़ा-भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका कोरोना से मौत, इस विधानसभा से लड़ा था चुनाव

अल्मोड़ा- भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 53 साल की भाजपा नेत्री पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। देर रात कोविड हास्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना जताई है। बताया
 | 
अल्मोड़ा-भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका कोरोना से मौत, इस विधानसभा से लड़ा था चुनाव

अल्मोड़ा- भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 53 साल की भाजपा नेत्री पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। देर रात कोविड हास्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना जताई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी बीते कई दिनों से अस्वस्थ थीं। तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ बढऩे पर परिजन उन्हें बीते बुधवार को चिकित्सालय ले गए। एहतियातन उनके स्वैब नमूनों की जांच कराई गई। वह कोरोना संक्रमित पाई गईं।

हल्द्वानी- डीएम बंसल ने दिये निर्देश, इन जगहों पर जलेंगे अलाव

नर्मदा तिवारी भाजपा की सक्रिय व समर्पित रहने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र में संगठन खासतौर पर महिला मोर्चा को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाई। दर्जा राज्य मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह पिलखवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योतिसाह मिश्रा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधायक महेश नेगी, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, वरिष्ठ नेता धन सिंह रावत, लीला बोरा, प्रदेश प्रभारी भाजयुमो गौरव पांडे आदि ने गहरा शोक जताया है।