1 फरवरी 2020 को बजट होगा पेश, अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सएप का का यूज! जानिए क्या पड़ेगा असर

केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट 1 फरवरी 2020 को पेश होने जा रहा है। ये बजट आम लोगों की जिंदगी में गहरा असर डालने जा रहा है, क्योंकि 1 फरवरी से कई चीजों में बदलाव होने जा रहा है। बजट सेशन की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है।
 | 
1 फरवरी 2020  को बजट होगा पेश, अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सएप का का यूज! जानिए क्या पड़ेगा असर

केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट 1 फरवरी 2020 को पेश होने जा रहा है। ये बजट आम लोगों की जिंदगी में गहरा असर डालने जा रहा है, क्योंकि 1 फरवरी से कई चीजों में बदलाव होने जा रहा है। बजट सेशन की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। इस बजट से सभी को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन, सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश की इकोनॉमिक ग्रोथ को पटरी पर लाना है। साल 2015-16 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि शनिवार को आम बजट पेश किया जाएगा। अब बजट 2020 से आम आदमी की भी कुछ उम्मीदें हैं।  सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना भी एजेंडे में होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को ठीक 11 बजे संसद में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का दूसरा बजट  पेश करने जा रही हैं।

1 फरवरी 2020  को बजट होगा पेश, अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सएप का का यूज! जानिए क्या पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें-वित्तमंत्री सीतारमण ने 2020 का किया बजट पेश, जानिए क्या है खास…

जब पहले बजट में तोड़ी 159 साल पुरानी परंपरा

वित्त मंत्री के हाथ में लाल रंग का अशोक चिह्न वाला एक कपड़ा था। हमेशा बजट की कॉपी सूटकेस में ले जाने की परंपरा रही है, लेकिन निर्मला सीतारमण ने इस परंपरा को तोड़ते हुए बजट की कॉपी लाल रंग के कपड़े में रखी। ऐसा पहली बार हुआ जब ब्रीफकेस की जगह बजट दस्तावेज को एक लाल रंग के कपड़े में संसद लाया गया हो। इसके साथ ही इसे बजट नहीं बल्कि बही खाता कहा जा रहा है, ऐसे में कहा जा सकता है कि मोदी सरकार इस बार संसद में बजट नहीं बल्कि बही खाता पेश करेगी।

व्हाट्सएप नहीं करेगा काम

1 फरवरी 2020 से व्हाट्एप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्ट फोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। कंपनी का कहना है हकि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है। कंपनी ने कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्एप का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकेगे।

1 फरवरी 2020  को बजट होगा पेश, अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सएप का का यूज! जानिए क्या पड़ेगा असर

रसोई गैस के बदल सकते हैं दाम

सरकार ने नए साल 2020 के पहले ही दिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 19 रुपए का इजाफा किया था। ये बढ़ोत्तरी गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों के लिए ही की गई थी। इसके अलावा विमान ईंधन के दामों में भी 2.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी। ये कदम अंतरराष्ट्रीय दामों में आई तेजी की वजह से उठाया गया है। गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलों वा सिलेंडर, जो पहले 695 रुपए में मिलता था, वह जनवरी में 714 रुपए का हो गया था। यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2020 से प्रभावी हुई। सितंबर 2019 के बाद ये पांचवी बढ़ोत्तरी थी। बीते पांच महीनों में इसके दाम में 139.50 रुपए तक बढ़े हैं।

होम लोन ब्याज में छूट की भी हैं उम्मीदें

मौजूदा समय में, खुद का घर खऱीदने के लिए होम लोन के ब्याज 2 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2019-20 में सेक्शन 80EEA पेश किया गया। सेक्शन 80EEA के तहत होम लोन के ब्याज भुगतान पर 1.5 लाख का डिडक्शन अलग से मिलेगा। लेकिन इसके लिए लोन 1 अप्रैल 2019 के बाद और 31 मार्च 2020 से पहले लिया गया होना चाहिए। साथ ही इस डिडक्शन का फायदा लेने के लिए आपके होम लोन की रकम 45 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस तरह सैलरीड क्लास होम लोन के ब्याज पर 1 साल में 3.5 लाख रुपये तक का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं।