देहरादून-हरक सिंह के अभिमन्यु वाले बयान पर प्रीतम का पलटलवार, जनता के सामने पूरा चिट्ठा खोले सरकार

देहरादून-कर्मकार बोर्ड में अनिमिताओं पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वनमंत्री हरक सिंह रावत के अभिमन्यु वाले बयान पर कहा कि कर्मकार बोर्ड में गड़बड़ी तो हुई है। प्रीतम ने कहा कि बोर्ड में क्या अनिमितायें हुई यह सरकार को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर इतने मजदूर एक साथ कर्मकार बोर्ड में
 | 
देहरादून-हरक सिंह के अभिमन्यु वाले बयान पर प्रीतम का पलटलवार, जनता के सामने पूरा चिट्ठा खोले सरकार

देहरादून-कर्मकार बोर्ड में अनिमिताओं पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वनमंत्री हरक सिंह रावत के अभिमन्यु वाले बयान पर कहा कि कर्मकार बोर्ड में गड़बड़ी तो हुई है। प्रीतम ने कहा कि बोर्ड में क्या अनिमितायें हुई यह सरकार को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर इतने मजदूर एक साथ कर्मकार बोर्ड में रजिस्टर्ड को हो गया। पहाड़ पर भी साइकिल दौड़ गई। जो कुछ है वह साफ होना चाहिए। सरकार को पूरा चिट्ठा जनता को बताया चाहिए। हमें भी तो पता लगे हमारे विधानसभा क्षेत्र में कितने लोगों को इसका सही लाभ मिला कितनों को गलत।

नैनीताल-98.72 लाख से चमकेंगे नैनीताल के मार्ग, सडक़ के दोनों ओर दिखेगीं कुमाऊंनी संस्कृति की झलक
कर्मकार बोर्ड को लेकर अलग-अलग बयानबाजी हो रही है। हरक सिंह रावत के अभिमन्यु वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अंतिम समय में अभिमन्यु मारा गया जो इतिहास में दर्ज है यह सभी जानते है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से मंत्री हरक सिंह रावत लगातार विवादों में हैं। इन विवादों की शुरुआत कर्मकार बोर्ड में हुए फेरबदल से हुई थी। यहां से सचिव पद से दमयंती रावत को हटाने और अध्यक्ष पद से खुद मंत्री को हटाने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उन्हें हटाकर नया बोर्ड बना दिया गया। वही बोर्ड के नए अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने तो यहां तक कह दिया कि एजी की जांच के बाद जरूरत पड़ी तो विशेष ऑडिट होगा याएसआईटी जांच कराई जाएगी। इसी से जुड़ा दूसरा मसला ईएसआईसी के अस्पताल का आया। इसमें शासन स्तर पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें भविष्य में विजिलेंस या अन्य कोई जांच कराने की चर्चाएं तेज हो रही हैं।