मुंबई : मॉर्निग वॉक पर गई महिला सीईओ की एसयूवी से टक्कर में मौत

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में रविवार सुबह तड़के तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक 39 वर्षीय महिला सीईओ की मौत हो गई।
 | 
मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में रविवार सुबह तड़के तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक 39 वर्षीय महिला सीईओ की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान राजलक्ष्मी राजकृष्णन के रूप में हुई है। महिला रविवार को सुबह लगभग 6.30 बजे वर्ली सैरगाह पर टहल रही थी।

एक चश्मदीद ने कहा कि अचानक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क-डिवाइडर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई और जैसे ही चालक ने नियंत्रण खो दिया, वाहन ने राजलक्ष्मी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजलक्ष्मी हवा में उछल कर कई फीट दूर जा गिरी, जिससे उनके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। तभी तत्काल अन्य वॉकर-जॉगर्स उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े।

उन्होंने एसयूवी चालक को भी पकड़ लिया, जिसकी पहचान सुमेर मर्चेट के रूप में हुई है। चालक को भी मामूली चोटें भी आई हैं।

महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर में गिरफ्तार करने से पहले वर्ली पुलिस ने मर्चेट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मर्चेट पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने उसके नशे की हालत में होने की पुष्टि के लिए उसके ब्लड के नमूने को जांच के लिए भेजा है। मृतक महिला एक टेक फर्म की सीईओ थी और एक स्थानीय जॉगर्स ग्रुप की सदस्य भी थी, जबकि आरोपी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है।

--आईएएनएस

एफजेड/एसजीके

WhatsApp Group Join Now
News Hub