तापमान बढ़ने के साथ केरल के 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी
तिरुवनंतपुरम, 21 मई (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में चिलचिलाती गर्मी जारी है।
May 21, 2023, 11:53 IST
|

तिरुवनंतपुरम, 21 मई (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में चिलचिलाती गर्मी जारी है।
कोझिकोड, कन्नूर, पलक्कड़, अलप्पुझा, कोट्टायम और त्रिशूर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन छह जिलों में रविवार को भी तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अभी एक-दो दिन और गर्मी और उमस बनी रहेगी।

राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून के आने में देरी हो रही है और इसलिए केरल के इन छह जिलों में तापमान बढ़ गया है।
शनिवार को, कोझिकोड जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कन्नूर और पलक्कड़ जिलों में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलप्पुझा, त्रिशूर और कोट्टायम जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

--आईएएनएस
एसकेपी
WhatsApp Group
Join Now