चीन में रिहायशी इमारत में आग लगने से 10 की मौत, 9 घायल
बीजिंग, 25 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Nov 25, 2022, 11:58 IST
|
बीजिंग, 25 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तियानशान जिले के एक कम्युनिटी बिल्डिंग में गुरुवार शाम 7.49 बजे आग लग गई।
रात करीब 10.35 बजे आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन उपचार के बावजूद दस लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस
पीके/एसकेपी
WhatsApp Group
Join Now