उत्तरकाशी : पुरोला में फेरी वालों पर पूर्ण प्रतिबंध, ब्यूटी पार्लर में महिला के बाल नहीं काटेंगे पुरुष

पुरोला के नए थानाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने पदभार ग्रहण करते ही नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापार मंडल और सभी समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि नगर में पूर्व की भांति सौहार्द और शांति बनाकर रखें। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी की नियुक्त करनी होगी। फिलहाल नगर में फेरी वालों का प्रवेश पूर्ण वर्जित किया गया है। पुरोला नगर क्षेत्र में मामला शांत होने के बाद समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें खुल चुकी हैं। इनमें चार व्यापारी अपनी दुकानें छोड़कर जा चुके थे।

--आईएएनएस
स्मिता/एबीएम