युवाओं को मछली पालन से जोडऩा चाहती है केन्द्र सरकार, जानिए क्या है फायदे

भारत सरकार लगातार किसानों की आय को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार कृषि के साथ साथ कुछ छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने में लगी है। मछली पालन व्यवसाय बहुत तेजी से बढ़ रहा है। देश के डेढ़ करोड़ लोग अपनी आजीविका के लिए इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और इससे अच्छा
 | 
युवाओं को मछली पालन से जोडऩा चाहती है केन्द्र सरकार, जानिए क्या है फायदे

भारत सरकार लगातार किसानों की आय को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार कृषि के साथ साथ कुछ छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने में लगी है। मछली पालन व्यवसाय बहुत तेजी से बढ़ रहा है। देश के डेढ़ करोड़ लोग अपनी आजीविका के लिए इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और इससे अच्छा मुनाफा भी कमा रहे है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई को काबू करने में सफल रही है। शिक्षा में बड़े निवेश की जरूरत है और सरकार जल्द ही नई शिक्षा नीति लाएगी। वित्तमंत्री ने कहा कि मछली सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में मछली को शामिल करना चाहिए। दरअसल, मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। मछली खाने वालों को हार्ट अटैक का जोखिम भी कम रहता है।

यह भी पढ़ें-रिटायरमेंट के बाद पैसों को लेकर जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो पड़ेगा पछताना

युवाओं को मछली पालन से जोडऩा चाहती है केन्द्र सरकार, जानिए क्या है फायदे

यह भी पढ़ें-अब पेंशनधारियों को चिंता की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे जमा होगा ई-जीवन प्रमाण पत्र

डायबिटीज में भी है फायदेमंद

मछली डायबिटीज में भी फायदेमंद होती है। मछली खाने वालों को डायबिटीज का जोखिम कम रहता है। मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।

युवाओं को मछली पालन से जोडऩा चाहती है केन्द्र सरकार, जानिए क्या है फायदे

मसल्स को बनाती है मजबूत

मछली आपके बॉडी को फीट तो रखती ही है साथ ही में आपके मसल्स को भी मजबूत बनाती है। मछली इंसान के दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। मछली आंखों के सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें ओमेगा-3 एसिड होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।मछली खाने से अच्छी नींद आती है। अगर आपको नींद की समस्या है तो मछली से यह दूर हो जाती है। मछली में विटामिड डी मौजूद होता है जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है। मछली स्किन के लिए लाभकारी होती है।

 

मछली पालन क्यों करें?

वर्तमान में मछली की मांग बाजार में काफी ज्यादा है। जिसको देखते हुए इनको बेचने में भी अधिक दिक़्क़तों का सामना नही करना पड़ता. इसके अलावा मछली पालन उद्योग की शुरुआत करने में अधिक पूंजी की भी जरूरत नही होती। यह उद्योग कम खर्च में अधिक उत्पादन देने वाला है। इसकी शुरुआत छोटे और बड़े दोनों पैमाने पर की जा सकती है। इसके लिए सरकार की तरफ से भी सहायता प्रदान की जाती है। इस उद्योग से प्राप्त होने वाला लाभ इसमें होने वाले खर्च से लगभग 5 से 10 गुना अधिक प्राप्त होता हैं. जिससे किसान भाई की अच्छीखासी कमाई हो जाती है।