बरेली में एक महिला अपने लड़कों के साथ मिल कर रही ये काम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। जिले के सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने बेटों के साथ मिलकर लोगों को ब्लैकमेल कर रही है। पीड़ितों का मकान और जायदाद अपने नाम करा रही है। एटा निवासी महिला व उसके बेटे तीन से चार लोगों को ठग चुके हैं। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस
 | 
बरेली में एक महिला अपने लड़कों के साथ मिल कर रही ये काम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। जिले के सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने बेटों के साथ मिलकर लोगों को ब्लैकमेल कर रही है। पीड़ितों का मकान और जायदाद अपने नाम करा रही है। एटा निवासी महिला व उसके बेटे तीन से चार लोगों को ठग चुके हैं। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के अंगूरी टांडा निवासी राजेश सिंह ने बताया कि 2008 में उसके यहां एक महिला किराए पर रहने आई थी। उसके दो जवान लड़के भी है। 11 महीने के लिए महिला ने एक कमरा और दुकान किराए पर ली। 1 दिन महिला ने ग्रामीण को शराब पिलाई। नशे में महिला ने अपने साथ ग्रामीण की आपत्तिजनक फोटो मोबाइल में खींच लीी। इसके बाद महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। अब तक वह 2.10 लाख रुपये ले चुकी है।

आरोपी महिला ने उसकी फर्जी पत्नी बनकर वसीयत भी अपने नाम करा ली। इसमें गांव का मकान और हाईवे पर स्थित एक मकान शामिल है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि महिला हाईवे वाले मकान पर अब भी काबिज है। ग्रामीण ने बताया कि महिला एटा की रहने वाली है। एटा में रहने वाले पति को छोड़कर यहां आकर बस गई।

इसी तरह उसने बरेली आकर चार और लोगों को फंसा लिया। राजेश की शिकायत पर एडीजी ने जांच कराई। एडीजी के आदेश पर महिला और उसके लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजेश ने बताया कि महिला व उसके लड़को से उन्हें जान का भी खतरा है।