यमुनोत्री- यहां विधायक को किसने दे डाली जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विधायक के निजी सहायक की ओर से नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने देहरादून निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को विधायक
 | 
यमुनोत्री- यहां विधायक को किसने दे डाली जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विधायक के निजी सहायक की ओर से नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने देहरादून निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को विधायक के पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि एक अधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहा है। उसने अपना नाम डॉ. प्रमोद त्यागी बताया। विधायक ने अधिक जानकारी मांगी तो वह अनर्गल बात करने लगा। इस पर विधायक ने फोन काट दिया।

यमुनोत्री- यहां विधायक को किसने दे डाली जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पूरा मामला

विधायक को दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद उसने दोबारा फोन किया और कहा कि वह अजबपुर देहरादून का रहने वाला है और विधायक को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर विधायक ने विधायक हॉस्टल में अपने निजी सहायक सूर्यपाल सिंह राणा को फोन कर इसकी जानकारी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी के मुताबिक सूर्यपाल सिंह राणा की तहरीर पर ही डॉ. प्रमोद त्यागी के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।