यात्रीगण कृपया ध्यान दें – रामनगर टू मुंबई के लिए दौड़ेगी नई ट्रेन

उत्तराखंड में रह रहे लाखों लोगों के लिए अब मुंबई का सफर आसान होने जा रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के अनुरोध पर केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दादर (मुंबई)- रामनगर (नैनीताल) के बीच टे्रन चलाने की मंजूरी दे दी है। ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन मुंबई से रामनगर के लिए
 | 
यात्रीगण कृपया ध्यान दें – रामनगर टू मुंबई के लिए दौड़ेगी नई ट्रेन

उत्तराखंड में रह रहे लाखों लोगों के लिए अब मुंबई का सफर आसान होने जा रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के अनुरोध पर केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दादर (मुंबई)- रामनगर (नैनीताल) के बीच टे्रन चलाने की मंजूरी दे दी है। ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन मुंबई से रामनगर के लिए चलेगी। कुछ समय पहले उत्तराखंड के लोगों ने भी उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मांग की थी। इस मांग को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी तक पहुंचाया गया था।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें – रामनगर टू मुंबई के लिए दौड़ेगी नई ट्रेन

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने निभाई अहम भूमिका

रामनगर,कुमाऊं-गढ़वाल का प्रवेश द्वार व पर्यटन स्थल होने के कारण यहां यात्रियों की खूब आवाजाही रहती है। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिये मुंबई टू रामनगर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पूर्व में महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे को मुंबई-रामनगर के बीच पूरे सप्ताह रेल चलाने का आग्रह किया था, जिसके उत्तर में अपर महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ने अपने पत्र 7 फरवरी 2020 तथा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ने अपने पत्र 3 मार्च 2020 के माध्यम से राज्यपाल कोश्यारी को सूचित किया था पश्चिम रेलवे द्वारा संस्तुति बाई साप्ताहिक दादर-रामनगर ट्रेन के लिए रेलवे बोर्ड को सिफारिश कर दी गई है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें – रामनगर टू मुंबई के लिए दौड़ेगी नई ट्रेन

रेलमंत्री ने उचित कदम उठाने का दिया आश्वासन

भगतसिंह कोश्यारी ने पत्र व फिर फोन पर केंद्रीय रेलमंत्री से वार्ता की, जिससे रेलमंत्री ने जल्द ही इस दिशा में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। मुंबई में लाखों उत्तराखंड वासियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के ब्रज, रुहेलखंड व नेपाल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। कोश्यारी द्वारा प्रस्तावित ट्रेन मे दो कोच टनकपुर के लिए इज्जतनगर तक लगाने व उन्हें अन्य ट्रेन से जोडऩे का भी आग्रह किया है। आशा है नई ट्रेन शीघ्र शुरू होगी।