अद्भुत रोग : 11 वर्ष का बच्चा जो धीरे-धीरे बनता रहा है पत्थर…!

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : पूरी दुनिया को कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया है। बीमारी में इंसान का शरीर लाल होता है, काला होता है, पीला होता है, लेकिन क्या आपने यह सुना है कि किसी का शरीर पत्थर का हो गया हो? नहीं ना! लेकिन यह सच है। आज हम आपको एक
 | 
अद्भुत रोग : 11 वर्ष का बच्चा जो धीरे-धीरे बनता रहा है पत्थर…!

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : पूरी दुनिया को कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया है। बीमारी में इंसान का शरीर लाल होता है, काला होता है, पीला होता है, लेकिन क्या आपने यह सुना है कि किसी का शरीर पत्थर का हो गया हो? नहीं ना! लेकिन यह सच है। आज हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, नेपाल में इन दिनों 11 साल का रमेश नाम का एक बच्चा अद्भुत रोग से पीडि़त है। जिसकी कारण वह पत्थर में तब्दील होता जा रहा है।

अद्भुत रोग : 11 वर्ष का बच्चा जो धीरे-धीरे बनता रहा है पत्थर…!

जन्म के बाद ही जकड़ लिया दुर्लभ रोग ने

मिली जानकारी के अनुसार जब वह पैदा हुआ तो वो अन्य सामान्य बच्चों जैसे नजर आता था किन्तु जब 15 दिन बीते तो उसे एक ऐसे दुर्लभ रोग ने जकड़ा जिसके वजह से वह पत्थर की तरह नजर आने लगा। धीरे-धीरे उसकी कोमल त्वचा का जगह मोटी, काली धारीदार चमड़ी ने ले ली।

अद्भुत रोग : 11 वर्ष का बच्चा जो धीरे-धीरे बनता रहा है पत्थर…!

इक्थीओसिस नाम की है बीमारी

अब उस बच्चे की उम्र 11 वर्ष की है। आलम ये है कि रोग के वजह से वह धीरे-धीरे पत्थर के स्टैच्यू की तरह बनता जा रहा है और साथ ही उसकी अजीब सी त्वचा को देखकर उसके साथ कोई बच्चा खेलना नहीं पसंद करता है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके इस रोग का अभी तक कोई भी उपचार नहीं हो सका है। डॉक्टर ने इस रोग को फंगल इन्फेक्शन करार दिया है। विज्ञान की भाषा में इस रोग को इक्थीओसिस नाम दिया गया है। बता दे कि रमेश के मां-बाप मजदूरी करते हैं, इसलिए बच्चे का उपचार कराने में असमर्थ है।

इस बीमारी के लगभग 41 मामले दर्ज

इस खतरनाक बीमारी ने इस बच्चे के पूरे शरीर को पत्थर के समान जकड़ कर रख दिया है, जिससे वो बच्चा अब चलने फिरने में भी असमर्थ है। जानकारी के मुताबिक इस तरह की बीमारी मात्र इस बच्चे को ही नहीं बल्कि इस बीमारी से ग्रस्त लोगों के लगभग 41 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।