महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप: सबकी नज़रे होंगी साक्षी मलिक पर, पेश करेंगी चुनौती…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। ताजनगरी आगरा में सीनियर महिला नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक 3० और 31 जनवरी को इस कुश्ती चैम्पियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेंगी। इस साल जुलाई अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए अब तक सिर्फ एक महिला
 | 
महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप: सबकी नज़रे होंगी साक्षी मलिक पर, पेश करेंगी चुनौती…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। ताजनगरी आगरा में सीनियर महिला नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक 3० और 31 जनवरी को इस कुश्ती चैम्पियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेंगी। इस साल जुलाई अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए अब तक सिर्फ एक महिला पहलवान विनेश फोगाट ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य की बदौलत टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल किया है।

साक्षी मलिक अभी तक कोटा हासिल नहीं कर पायी हैं। भारतीय पहलवानों को आगामी महीनों में कोटा हासिल करने के दो मौके मिलेंगे। साक्षी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जरिये अपनी तैयारी का आकलन करना चाहेंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साक्षी मलिक, सरिता मोर, अंशु मलिक, सोनम आदि नामी महिला पहलवान भाग ले रही हैं।

लगभग 24 महिला पहलवान देश के विभिन्न प्रदेशों से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता निम्नलिखित सीनियर भार वर्गों में आयोजित की जाएगी।

ये होंगी केटेगिरी – 5० किग्रा, 53 किग्रा, 55 किग्रा, 57 किग्रा, 62 किग्रा, 62 किग्रा, 65 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा और 76 किग्रा।

कुश्ती कार्यक्रम इस प्रकार है: 3० जनवरी: 5० किग्रा, 55 किग्रा, 57 किग्रा, 62 किग्रा और 72 किग्रा

31 जनवरी: 53 किग्रा, 59 किग्रा, 65 किग्रा, 68 किग्रा और 76 किग्रा