सितारगंज-गैरसैंण में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज पर उबाल, कांग्रेसियों ने ऐसे किया विरोध प्रदर्शन

सितारगंज-शांतिपुरी नंबर 4 में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए उपवास किया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा और सभी ने राज्य एवं केंद्र सरकार की इस अमानवीय घटना की निंदा की। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि शांतिपूर्ण
 | 
सितारगंज-गैरसैंण में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज पर उबाल, कांग्रेसियों ने ऐसे किया विरोध प्रदर्शन

सितारगंज-शांतिपुरी नंबर 4 में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए उपवास किया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा और सभी ने राज्य एवं केंद्र सरकार की इस अमानवीय घटना की निंदा की। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर लाठीचार्ज करना हमारे लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। इससे पहले भी सत्ता में मौजूद सरकार द्वारा कई बार पहाड़ी लोगों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आती रही है। प्रदेश की जनता से वादा करते है कि आपके साथ और विश्वास से हम पुलिस और सरकार की इस गुंडागर्दी से अवश्य निजात दिलाएंगे।

कार्यक्रम में एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला ने भी हिस्सा लिया और महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना का विरोध किया। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद सिंह रौतेला अध्यक्ष किसान कांग्रेस ब्लॉक ने की। इस मौके पर विनोद कोरंगा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दीपा आर्य वार्ड मेंबर, राम परवेश, हीरा सिंह, हरीश पांडे,उमराव सिंह, जगत सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह रौतेला, गोविंद सिंह नेगी, नारायण सिंह कोरंगा, नीरज दानू, उमराव सिंह दानू, बच्ची राम, गणेश दत्त जोशी, ईश्वर सिंह रौतेला, इकबाल, प्रताप सिंह, शेर सिंह, अमर सिंह, मेवाराम, पुष्पा देवी, विमला देवी आदि कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि चमोली जिले में नंदप्रयाग से लेकर घाट ब्लॉक तक की सडक़ को चौड़ा करने को लेकर चीफ इंजीनियर यादव से भी बात की गई है। साथ ही प्रदेश के लोगों की इस मांग को पूरा करने के लिए लेकर 31 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं ’सितारगंज विधानसभा’ के स्थानीय लोगों द्वारा चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के सभी लोग आंदोलन के दौरान उपवास पर रहेंगे। इस धरना प्रदर्शन में किसान आंदोलन का भी समर्थन किया जाएगा। इसके अलावा सूर्या नगर से शांतिपुरी गोला नदी में पुल के निर्माणए शांतिपुरी मुख्य मार्ग का निर्माण, पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों पर अनावश्यक दबाव के खिलाफ और क्षेत्र के रुके हुए विकास को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार से मांग की जाएगी।