‘Rail Drishti’ की मदद से ऐसे रखे भारतीय रेलवे की हर गतिविधियों पर नज़र, मिलेगी ये महत्वपूर्ण जानकारियां

Indian Railway, मोदी सरकार रेलवे की सुविधाओं को बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रही है। लोगों के सफर को आसान और सुगम बनाने की इस कड़ी में अब रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में रेल दृष्टि पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के जरिये देश में सभी रेल पुलों के बारे
 | 
‘Rail Drishti’ की मदद से ऐसे रखे भारतीय रेलवे की हर गतिविधियों पर नज़र, मिलेगी ये महत्वपूर्ण जानकारियां

Indian Railway, मोदी सरकार रेलवे की सुविधाओं को बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रही है। लोगों के सफर को आसान और सुगम बनाने की इस कड़ी में अब रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में रेल दृष्टि पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के जरिये देश में सभी रेल पुलों के बारे में आब आप आसानी से सूचना ले सकते हैं। ‘रेल दृष्टि’ पोर्टल से आम लोगों को रेल पुलों की जानकारी मिलेगी।

Rail Drishti पोर्टल के पीछे रेलवे का है ये मकसद

Railway Minister Piyush Goyal ने कहा कि जल्द ही इस ‘Rail Drishti’ पोर्टल पर देशभर के करीब 1 से 1.25 लाख रेल पुलों की जानकारी होगी। इस पोर्टल पर लोगों को रेलवे के पुल के सभी महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे, इसमें पुल के निर्माण का साल, इसके लेखा परीक्षा का वर्ष और लेखा परीक्षकों के बारे में तमाम जानकारियां मौजूद होंगी।

रेल मंत्री के मुताबिक इस पोर्टल पर पुल के लेखा परीक्षकों और संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर भी शामिल किए जाने की कोशिश की जाएगी। Indian Railway इस पोर्टल के जरिये पुलों से संबंधित ऐसी सभी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने की कोशिश में जुट गया है। इसके जरिये रेलवे का मकसद पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।

15 कैटेगरी के तहत मिलेगी जानकारी

‘Rail Drishti’ पोर्टल के डैशबोर्ड पर 15 कैटेगरीज के तहत सर्विसेज की जानकारी मिलेगी। इसमें ट्रेनों को ट्रैक करना, ट्रेन रूट्स का 360 डिग्री वर्चुअल टूर, फ्रेट अर्निंग्स, रेलवे का खर्च आदि शामिल है। इस पोर्टल के जरिये रेल की आवाजाही, ट्रेन के आने-जाने की समयबद्धता, माल ढुलाई व यात्री आय, माल लदान व उतराई, बड़ी परियोजनाओं की प्रगति, जन शिकायतों, रेलवे स्टेशनों का विवरण और अन्य चीजों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

‘Rail Drishti’ की मदद से ऐसे रखे भारतीय रेलवे की हर गतिविधियों पर नज़र, मिलेगी ये महत्वपूर्ण जानकारियां

रसोई घरों पर रख सकेंगे निगरानी

ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता से संबंधित लगातार शिकायतों के संबंध में डैशबोर्ड को भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के बेस रसोईघरों से भी जोड़ दिया गया है। जिससे लाइव वीडियो के जरिये आईआरसीटीसी रसोईघरों में क्या चल रहा है। उसकी निगरानी की जा सकेगी।