हल्द्वानी-तंत्र-मंत्र से सहारे महिलाओं के जिस्म से खेलता था ये ढोंगी तांत्रिक, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Haldwani Crime News- विगत दिनों महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आज बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जहीर पुत्र खलील को बनभूलपुरा पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि
 | 
हल्द्वानी-तंत्र-मंत्र से सहारे महिलाओं के जिस्म से खेलता था ये ढोंगी तांत्रिक, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Haldwani Crime News- विगत दिनों महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आज बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जहीर पुत्र खलील को बनभूलपुरा पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध का पनपने नहीं दिया जायेगा। बता दें कि विगत दिनों कोर्ट के आदेश के बनभूलपुरा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। आज दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुसार मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां महिलाएं आती-जाती रहती है।

हल्द्वानी-तंत्र-मंत्र से सहारे महिलाओं के जिस्म से खेलता था ये ढोंगी तांत्रिक, ऐसे हुआ गिरफ्तार

बता दें कि बनभूलपुरा की रहने वाली एक महिला ने उजाला नगर निवासी जहीर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला आर्थिक रूप से कमजोर है। अपनी समस्या के समाधान के लिए वह तांत्रिक जहीर के पास गई। जहीर तंत्र-मंत्र के जरिये लोगों की परेशानी दूर करता है। इसके बाद जहीर ने उसके एक ताबीज दी। साथ ही कुछ खाने की चींजे भी दी। उसे खाने के बाद महिला बेसुध हो जाती थी।

इस दौरान बेहोशी की हालत में वह महिला से दुष्कर्म करता था। विगत दो सितंबर की देर शाम भी जहीर ने ताबीज व खाने की वस्तुएं दी। लेकिन महिला को शक होने पर उसने खाने की वस्तुएं फेंक दी। कुछ देर बाद ही जहीर ने अश्लील हरकतें शुरू की तो महिला ने विरोध किया। विरोध करने पर जहीर ने उसका गला पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी भी दी। कोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने जहीर के खिलाफ धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया।