पत्नी नहीं लगती है सुन्दर, तो चाणक्य के इन 5 उपाय से जीवन में बढ़ जाएगा प्यार और सुख

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : हर किसी की तमन्ना होती है कि उसका जीवनसाथी सुंदर हो। बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं, जो किसी स्त्री की सीरत को देखकर उस पर मोहित हो जाते हैं। हर किसी का लाइफ पार्टर सुंदर हो यह संभव नहीं। कई बार परिस्थितियों और परिवार के दवाब में व्यक्ति
 | 
पत्नी नहीं लगती है सुन्दर, तो चाणक्य के इन 5 उपाय से जीवन में बढ़ जाएगा प्यार और सुख

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : हर किसी की तमन्ना होती है कि उसका जीवनसाथी सुंदर हो। बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं, जो किसी स्त्री की सीरत को देखकर उस पर मोहित हो जाते हैं। हर किसी का लाइफ पार्टर सुंदर हो यह संभव नहीं। कई बार परिस्थितियों और परिवार के दवाब में व्यक्ति को अपने मन को मारकर जीवनसाथी चुनना पड़ता है। बस यही बात हमेशा उसके मन में खटकती रहती है।

[quads id=1]

इससे बचने के लिए आचार्य चाणक्य ने ‘चाणक्य नीति’ में पुरुषों को ऐसे पांच उपाय बताए हैं, जिनके बारे में जानकर वो अपनी बीवी से प्रेम कर सकते हैं। साथ ही यदि पत्नी उनके मुताबिक सुंदर नहीं है तो भी पुरुष अपना मन शांत कर सकते हैं।  आचार्य चाणक्य ने ‘चाणक्य नीति’ में पुरूषों के लिए पांच उपाय बताए हैं। इन्हें जानकर निश्चित रूप से पुरुष इस तरह की अप्रिय स्थिति को संभाल सकते हैं।

पत्नी नहीं लगती है सुन्दर, तो चाणक्य के इन 5 उपाय से जीवन में बढ़ जाएगा प्यार और सुख

1. प्रतिदिन उठकर देखें अपना चेहरा

अगर आपको अपनी बीवी सुंदर नहीं लगती तो आपको सुबह उठते ही शीशे में अपना चेहरा देखना शुरू कर देना चाहिए। इसका फायदा यह होगा कि आप स्वयं की कमियों को देख सकेंगे।

होगा यह लाभ : प्रतिदिन अपना चेहरा देखने से आपको खुद की कमियों का एहसास होगा। इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो सर्वगुण संपन्न हो। चेहरा देखने से धीरे-धीरे आप इस बात को समझ जाएंगे।

पत्नी नहीं लगती है सुन्दर, तो चाणक्य के इन 5 उपाय से जीवन में बढ़ जाएगा प्यार और सुख

2. बीवी की अच्छी बातों के बारे में सोचें

हर इंसान में कुछ अच्छा जरूर होता है। आपको भी अपनी बीवी के अच्छे व्यवहार और मीठी बोली के बारे में सोचना चाहिए। इससे आपका अपनी बीवी के लिए प्रेम उत्पन्न हो सकेगा।

होगा यह फायदा : जब आप अपनी बीवी के बारे में अच्छी बातें सोचेंगे तो इससे आपके मन में उसके लिए प्यार बढ़ेगा।

[quads id=2]

3. उस लडक़ी को जरूर याद करें जिसने चोट पहुंचाई हो

हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी ऐसी लडक़ी जरूर आती है जिसके व्यवहार से उसे ठेस पहुंची हो, जिसने अपने व्यवहार से कभी न कभी चोट जरूर पहुंचाई होगी। ऐसे कटु अनुभवों को याद करना चाहिए।

होगा यह फायदा : इन बातों को याद करना आपको आपकी बीवी के करीब लाएगा। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

पत्नी नहीं लगती है सुन्दर, तो चाणक्य के इन 5 उपाय से जीवन में बढ़ जाएगा प्यार और सुख

4. बुरे वक्त को करें याद

बीवी ही ऐसी होती है जो आपके बुरे वक्त में पहली साथी होती है। चाणक्य कहते हैं कि जब भी आपको ऐसा अनुभव हो कि आपकी पत्नी सुंदर नहीं है, तो व्यक्ति को अपने बुरे वक्त को याद करना चाहिए जिसमें बीवी ने उसका साथ दिया हो।

[quads id=3]

यह होगा फायदा : बुरे वक्त को याद करने से आपका आने वाला समय सुधरेगा क्योंकि बीवी के प्रति आपके मन में सकरात्मकता बढ़ेगी।

पत्नी नहीं लगती है सुन्दर, तो चाणक्य के इन 5 उपाय से जीवन में बढ़ जाएगा प्यार और सुख

5. खुद की बुरी बातों को याद करें

अधिकतर पुरुषों का स्वभाव चंचल होता है ऐसे में कई ऐसी बुरी बातें होती हैं जिन्हें वो अपनी बीवी से छिपाते हैं। पुरुष को उन बातों को याद करते रहना चाहिए।

तो बढ़ जाएगा प्रेम : अपने बुरे कामों को याद करना आपको यह समझने में मदद करेगा कि आपकी बीवी आपके प्रति कितनी समर्पित है। इससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इन बातो को अपनी जिंदगी में उतारते हुए अपने विवाहित दोस्तों के साथ भी शेयर करें।