जब मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज करने के लिए रोक दिया टै्रफिक, जानिए क्या है प्रेम कहानी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी को भला कौन नहीं जानता होगा। उनके बारे में आपको बहुत कुछ पता होगा, लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि उन्होंने नीता संग लव मैरिज की है। नीता अंबानी आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के साथ-साथ रिलायंस एनजीओ को संभालती हैं।
 | 
जब मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज करने के लिए रोक दिया टै्रफिक, जानिए क्या है प्रेम कहानी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी को भला कौन नहीं जानता होगा। उनके बारे में आपको बहुत कुछ पता होगा, लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि उन्होंने नीता संग लव मैरिज की है।
नीता अंबानी आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के साथ-साथ रिलायंस एनजीओ को संभालती हैं। वहीं, मुकेश अंबानी पूरी रिलायंस इंडस्ट्री का कार्यभार देखते हैं। दोनों के इतने बिजी रहने के साथ-साथ हर पार्टी और आउटिंग में बतौर आइडियल कपल नजर आते हैं।

जब मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज करने के लिए रोक दिया टै्रफिक, जानिए क्या है प्रेम कहानी

नीता के पिता बिड़ला ग्रुप में करते थे काम

दरअसल, नीता के पिता बिड़ला ग्रुप में काम करते थे। एक दिन बिड़ला परिवार के घर बिड़ला मातोश्री में एक कार्यक्रम रखा गया था, जहां नीता ने भरतनाट्यम किया था। इस प्रोग्राम में मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता को पहली बार देखा और वह उनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने तभी नीता को मन ही मन अपनी बहू बनाने का फैसला कर लिया था।

जब मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज करने के लिए रोक दिया टै्रफिक, जानिए क्या है प्रेम कहानी

भरतनाट्यम एक्सपर्ट हैं नीता अंबानी

नीता गुजरात के ऐसे परिवार से हैं जहां संगीत और नृत्य को बहुत पसंद किया जाता है। उनकी मम्मी पूर्णिमा दलाल शास्त्रीय नृत्य में एक्सपर्ट थीं। नीता ने बचपन से ही क्लासिकल डांस सीखा।

जब नीता ने धीरूभाई अंबानी का काट दिया फोन

कार्यक्रम के समाप्त होने पर धीरूभाई अंबानी ने नीता का नंबर लिया। इसके बाद वह घर गए और सबसे पहले उन्होंने नीता को फोन लगाया और कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं। यह सुनते ही नीता अंबानी को लगा कि कोई उनसे मजाक कर रहा है और उन्होंने गुस्से से फोन काट दिया। यह फोन की सिलसिला चलता रहा, नीता अंबानी बार-बार फोन काटती रहीं।

जब मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज करने के लिए रोक दिया टै्रफिक, जानिए क्या है प्रेम कहानी

अंत में फोन नीता के पिताजी ने उठाया उन्होंने धीरूभाई अंबानी की आवाज पहचान ली और नीता को उनसे बात करने को कहा। नीता ने उनसे बात की धीरूभाई ने नीता को अपने दफ्तर बुलाया। जब नीता उनसे मिलने पहुंची तो वहां उन्होंने नीता की पढ़ाई, रुचि के बारे में पूछा। उन्होंने नीता को घर आने का न्यौता भी दिया। मुकेश और नीता के परिवार ने जब दोनों को एक दूसरे के लिए पसंद कर लिया तो दोनों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हुआ।

जब मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज करने के लिए रोक दिया टै्रफिक, जानिए क्या है प्रेम कहानी

ट्रैफिक सिग्नल पर किया पहली बार प्रपोज

रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के नीता को फोन के बाद दोनों की शादी की बात आगे बढ़ी और फिर मुकेश अंबानी और नीता की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। एक बार नीता और मुकेश कार से मुंबई के पेडर रोड से निकल रहे थे। शाम का वक्त था, नीता अपनी पढ़ाई और शादी को लेकर असमंजस में थीं कि अचानक मुकेश अंबानी ने कार रोकी और नीता से कहा कि “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?…मुकेश ने नीता से कहा जब तक तुम मेरे इस सवाल का जवाब नहीं दोगी, तब तक मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा। नीता के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी और जब नीता ने पीछे रेड लाइट पर खड़ी गाडिय़ों का शोर सुना… उस समय नीता ने अपना जवाब ‘हां’ में दिया और कहा यस…आई विल…आई विल।