कब है होली ? क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ? क्या है इस बार खास….

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क : रंगों का सजीला पर्व होली आ रहा है। हर पर्व की तरह इस पर्व के लिए भी मुहूर्त का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कब है होली और कब इसका दहन करना शुभकारी होगा। इस वर्ष 2019 में 20 मार्च को होलिका का दहन होगा और 21 मार्च को रंगों
 | 
कब है होली ? क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ? क्या है इस बार खास….

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क : रंगों का सजीला पर्व होली आ रहा है। हर पर्व की तरह इस पर्व के लिए भी मुहूर्त का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कब है होली और कब इसका दहन करना शुभकारी होगा। इस वर्ष 2019 में 20 मार्च को होलिका का दहन होगा और 21 मार्च को रंगों से होली खेली जाएगी। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त…

कब है होली ? क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ? क्या है इस बार खास….

तिथि व शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2019 गुरुवार से होलाष्टक शुरू होगें।
साल 2019 में होलिका दहन 20 मार्च बुधवार के दिन किया जाएगा।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त – 8:58 से 12:23 तक का होगा।
पूर्णिमा तिथि 20 मार्च को 10:44 मिनट पर शुरू होगी।
पूर्णिमा तिथि 21 मार्च को 07:12 मिनट पर समाप्त होगी।
रंगवाली होली 21 मार्च गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।

कब है होली ? क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ? क्या है इस बार खास….

ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र के अनुसरा ऐसा माना जाता है कि यदि उचित समय पर मुहुर्त पर होलिका दहन किया जाए तो निश्चित ही इसके शुभ परिणाम व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। साल 2019 में होलिका दहन 20 मार्च के दिन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार होलिका दहन काफी देर से होगा। वैसे तो सामान्यतया यह शाम 4 बजे के बाद होता है, लेकिन इस बार भद्र मुख के कारण होलिका दहन में थोड़ी देरी हो सकती है। जिस कारण पश्चिम भारत को होलिका दहन के लिए 10 मिनट क ही समय मिलेगा।