Water Scarcity: अब हैंडपंप का पानी नहीं होगा बर्बाद, पानी बचाने के लिए किया जाएगा यह काम 

BAREILLY: बरेली में पानी की बर्बादी (Waste water) रोकने के लिए एक योजना पर काम किया जा रहा है। इसके जरिए हैंडपंपों के पानी की बर्बादी को रोका जाएगा। बरेली के सभी 37 हजार इंडिया मारका हैंडपंपों के साथ सोक पिट बनाने का फैसला किया गया है। इसके जरिए ग्रामीण भी प्राइवेट हैंडपंप (Private hand
 | 
Water Scarcity: अब हैंडपंप का पानी नहीं होगा बर्बाद, पानी बचाने के लिए किया जाएगा यह काम 

BAREILLY: बरेली में पानी की बर्बादी (Waste water) रोकने के लिए एक योजना पर काम किया जा रहा है। इसके जरिए हैंडपंपों के पानी की बर्बादी को रोका जाएगा। बरेली के सभी 37 हजार इंडिया मारका हैंडपंपों के साथ सोक पिट बनाने का फैसला किया गया है। इसके जरिए ग्रामीण भी प्राइवेट हैंडपंप (Private hand pump) के साथ मुफ्त सोक पिट बनवा सकेंगे। इसके सोक पिट (soak pit) बनवाने के तीन हजार रुपये मनरेगा से खर्च किए जाएंगे।

Water Scarcity: अब हैंडपंप का पानी नहीं होगा बर्बाद, पानी बचाने के लिए किया जाएगा यह काम 

वर्तमान समय में हैंडपंपों (Hand pumps) से निकलने वाले पानी में लगातार कमी हो रही है। भूजल (Ground water) स्तर गिरने से अधिकतर हैंडपंप जल्दी खराब हो रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में हैंडपंप के पानी की बड़ी तादाद में बर्बादी होती है। लोग चबूतरी पर नहाते हैं, कपड़े धोते हैं और पशुओं को भी नहलाते हैं। जिससे काफी पानी बर्बाद होता है। पानी को रिचार्ज करने का इंतजाम अभी नहीं हुआ है। इसके लिए हैंडपंपों की चबूतरी से एक मीटर दूर सोक पिट (Sok Pit) बनवाने का फैसला लिया गया है। जो एक मीटर चौड़ा और एक मीटर गहरा बनाया जाएगा। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि सभी इंडिया मार्का हैंडपंप के एक मीटर दायरे में सोक पिट बनाया जाएगा। प्राइवेट व्यक्ति भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।