Warning: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी, गलती से भी न करें ऐसा

कोरोना वायरस (Corona virus) का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोग खुद की सुरक्षा के लिए मास्क (mask), सैनिटाइजर (sanitizer) और सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) का पालन कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा उपयोग न करने की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य
 | 
Warning: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी, गलती से भी न करें ऐसा

कोरोना वायरस (Corona virus) का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोग खुद की सुरक्षा के लिए मास्क (mask), सैनिटाइजर (sanitizer) और सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) का पालन कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा उपयोग न करने की चेतावनी दी है।
Warning: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी, गलती से भी न करें ऐसा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है कि हैंड सैनिटाइजर (hand sanitizer) का अधिक उपयोग हानिकारक हो सकता है। लोगों को सैनिटाइजर की जगह पानी से बार-बार हाथ धोना चाहिए। यह चेतावनी देश के कई बड़े चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी जारी की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ आरके वर्मा ने कहा, “यह अभूतपूर्व समय है, किसी ने नहीं सोचा था कि इस प्रकृति का एक वायरस का प्रकोप होगा। अपने आप को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें, गर्म पानी बार-बार पिएं और हाथों को जोर से धोएं।” उन्होंने कहा कि हैंड सैनिटाइजर का आवश्यकता से अधिक उपयोग हानिकारक हो सकता है। ऐसे में लोगों को सैनिटाइजर के दुरुपयोग से बचने का प्रयास करना चाहिए।

वहीं चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ वर्मा ने कहा कि सैनिटाइजर के अधिक उपयोग से त्वचा को स्वस्थ रखने वाले बैक्टीरिया (skin friendly bacteria) खत्म हो जाते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि जब आपके पास साबुन (soap) और पानी उपलब्ध हो तो हाथों को सैनिटाइज करने की जगह उससे हाथ धोना चाहिए। यह अधिक सुरक्षित है।
                     http://www.narayan98.co.in/
Warning: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी, गलती से भी न करें ऐसा                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8