वीएम सिंह ने कहा- इस तरह से किसान आंदोलन नहीं चलेगा, हम आंदोलन से अलग हो रहे हैं

न्यूज टुडे नेटवर्क। किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने किसान आंदोलन से किनारा कर लिया है। वीएम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन किसान आंदोलन से अलग हो रहा है। सरदार वीएम सिंह ने बुद्धवार को सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से कहा कि इस तरह से किसान आंदोलन नहीं चलेगा। वीएम सिंह ने
 | 
वीएम सिंह ने कहा- इस तरह से किसान आंदोलन नहीं चलेगा, हम आंदोलन से अलग हो रहे हैं

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने किसान आंदोलन से किनारा कर लिया है। वीएम सिंह ने कहा कि राष्‍ट्रीय किसान मजदूर संगठन किसान आंदोलन से अलग हो रहा है। सरदार वीएम सिंह ने बुद्धवार को सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से कहा कि इस तरह से किसान आंदोलन नहीं चलेगा। वीएम सिंह ने कहा कि हमने किसान आंदोलन को समर्थन दिया था। कहा कि हमने किसान आंदोलन को उनकी मांगों पर समर्थन दिया था।

वीएम सिंह ने कहा कि जो लोग यहां आए हैं वो अपनी समस्‍याओं का समाधान कराने आए हैं ना कि किसी को नुकसान पहुंचाने आए हैं। वीएम सिंह ने कहा कि निशान साहिब लालकिले पर फहराना बिलकुल ठीक नहीं था। निशान साहिब को फहराने के लिए गुरूद्वारे से पवित्र कोई जगह नहीं हो सकती है। कहा कि लालकिले की सुरक्षा सरकार की जिम्‍मेदारी थी। भारत के ध्‍वज की मर्यादा सबकी मर्यादा है इस मर्यादा को भंग करने वाले दोषी हैं और उस मर्यादा की रक्षा ना करने वाले भी दोषी हैं।

सिंह ने कहा कि देश की मर्यादा से समझौता नहीं किया जा सकता है। यूपी किसानों को इस आंदोलन से कुछ नहीं मिला है। कुछ लोगों की कारस्‍तानी से यूपी के किसानों पर दाग लगा है। उनका निशाना राकेश टिकैत पर रहा। बैरियर तोड़कर भीतर जाना बिलकुल ठीक नहीं था। उन्‍होंने कहा कि जिसने भी गलत काम किया है उसके खिलाफ सरकार को तुरंत एक्‍शन लेना चाहिए।

कहा कि एमएसपी का यह मुद्दा बीस साल पुराना है। जब तक किसानों को एमएसपी का हक नहीं मिलेगा तब त‍क यह आंदोलन चलेगा। लेकिन इस रूप में वीएम सिंह किसान आंदोलन के साथ नहीं है। वीएम सिंह ने आरोप लगाया कि अभी तक की गई सभी वार्ताओं में उत्‍तर प्रदेश के किसानों की कोई समस्‍या नहीं उठाई गई। कहा कि कुछ लोगों ने देश को बदनाम किया है, इस रूप में किसान आंदोलन नहीं चल सकता।

वीएम सिंह ने ऐलान किया राष्‍ट्रीय मजदूर किसान संगठन पूरी तरह से अलग हो रहा है। कहा कि मैं किसानों के मुद्दों से अलग नहीं हो रहा हूं केवल उनके मुद्दों को सही दिशा में ले जाने का काम कर रहा हूं। कहा कि वीएम सिंह कोई ऐसा काम नहीं करेगा जिससे देश की गरिमा को ठेस लगे। उन्‍होंने कहा कि 26 जनवरी की घटना के लिए जो कोई भी जिम्‍मेदार है उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
News Hub