उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर लगी रोक, पढिय़े प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला

उत्तरकाशी-हाल में चारधाम यात्रा शुरू की गई थी जिसके बाद प्रदेश में तीर्थयात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऋषि गंगा के पास कई दिनों से भूस्खलन हो रहा है। खतरा बढ़ता देख यमुनोत्री की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। बडकोट के उपजिलाधिकारी चतर
 | 
उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर लगी रोक, पढिय़े प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला

उत्तरकाशी-हाल में चारधाम यात्रा शुरू की गई थी जिसके बाद प्रदेश में तीर्थयात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऋषि गंगा के पास कई दिनों से भूस्खलन हो रहा है। खतरा बढ़ता देख यमुनोत्री की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। बडकोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा को रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आज सुबह उत्तरकाशी के बडक़ोट में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन हो गया। भिडियालीगाड़ में भूस्खलन होने के कारण यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले माह भी यहां भूस्खलन हुआ था। यमुनोत्री दर्शन को पहुंचे 34 यात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ ने वहां से सकुशल निकाल दिया है।

आपको बता दें कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन 10 सितंबर को सक्रिय हुआ थाए जिससे यमुनोत्री धाम को जोडऩे वाला पैदल रास्ता पूरी तरह से मलबे और पत्थर पट गया। रास्ते पर करीब 100 मीटर हिस्से में मलबा अधिक होने के कारण प्रशासन और लोनिवि बडकोट के पास वैकल्पिक मार्ग बनाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं था। प्रशासन को एक सप्ताह के लिए यमुनोत्री की यात्रा भी रोकनी पड़ी थी।