देहरादून- फिर देवभूमि पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट और अनुष्का शर्मा, कल इस खास पल पहाड़ की वादियों में करेंगे सेलीबे्रट

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ देवभूमि उत्तराखंड पहुंच चुके है। शादी से पहले भी दोनों उत्तराखंड की हसीन वादियों में आये थे। बताया जा रहा है कि इस बार ये लोग हरिद्वार पहुंचेंगे। हरिद्वार में अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा
 | 
देहरादून- फिर देवभूमि पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट और अनुष्का शर्मा, कल इस खास पल पहाड़ की वादियों में करेंगे सेलीबे्रट

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ देवभूमि उत्तराखंड पहुंच चुके है। शादी से पहले भी दोनों उत्तराखंड की हसीन वादियों में आये थे। बताया जा रहा है कि इस बार ये लोग हरिद्वार पहुंचेंगे। हरिद्वार में अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल का आश्रम है। वह दोनों नरेन्द्र नगर स्थित होटल में रूके है। यह होटल फिल्मी सितारों के अलावा बड़े-बड़े उद्योगपतियों का पसंदीदा है। इससे पहले वर्ष 2017 का आगाज विराट और अनुष्का ने इसी होटल में अतिताभ बच्चन, जया बच्चन, अनिल अंबानी, टीना अंबानी के साथ इसी होटल में किया।

देहरादून- फिर देवभूमि पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट और अनुष्का शर्मा, कल इस खास पल पहाड़ की वादियों में करेंगे सेलीबे्रट

कल विराट मनायेंगे 30वां जन्मदिन

आज देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कल विराट का 30वां जन्मदिन मनायेंगे। इस खास पल को और यादगार बनाने के लिए दोनों देवभूमि उत्तराखंड पहुंच है। बता दें कि अनुष्का शर्मा मूल रूप से गढ़वाल की है। सुबह करीब आठ बजे दोनों नरेंद्रनगर स्थित होटल के लिए रवाना हुए। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अन्य मेहमान भी विराट के जन्मदिन में शामिल हो सकते है। फिलहाल एक बार फिर विराट देवभूमि उत्तराखंड पधारे है। ऐसे में वह यहां की हसीन वादियों की सैर जरूर करेंगे।