Vikas Dubey Encounter: विकास दूबे का खेल हुआ खत्म, पुलिस एकाउंटर में गोली का शिकार

यूपी पुलिस के आठ जवानों की बर्बर हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे आज पुलिस एनकाउंटर (encounter) में मारा गया है। पुलिस का कहना है कि वह विकास को लेकर कानपुर आ रहे थे लेकिन तेज गति चल रही गाड़ी बर्रा के पास अचानक पलट गई। जिसमें विकास दुबे ने वहां से भागने की कोशिश
 | 
Vikas Dubey Encounter: विकास दूबे का खेल हुआ खत्म, पुलिस एकाउंटर में गोली का शिकार

यूपी पुलिस के आठ जवानों की बर्बर हत्‍या का मुख्‍य आरोपी विकास दुबे आज पुलिस एनकाउंटर (encounter) में मारा गया है। पुलिस का कहना है कि वह विकास को लेकर कानपुर आ रहे थे लेकिन तेज गति चल रही गाड़ी बर्रा के पास अचानक पलट गई। जिसमें विकास दुबे ने वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। हालांकि पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
Vikas Dubey Encounter: विकास दूबे का खेल हुआ खत्म, पुलिस एकाउंटर में गोली का शिकार
पुलिस का कहना है कि एसटीएफ ने विकास से हथियार फेंककर सरेंडर करने को कहा लेकिन वह नहीं माना और पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा। जिसे बाद में अस्‍पताल पहुंचाया गया और उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया। विकास दूबे कल ही उज्‍जैन (Ujjain) के महाकाल मंदिर (Mahakal temple) से गिरफ्तार हुआ था। उसने महाकाल के मंदिर में 250 रुपये की पर्ची कटाई थी और वह महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा। वहीं विकास की मां ने कहा कि विकास हर साल सावन के महीने में महाकाल के मंदिर जाता है। वहीं उज्जैन में पुलिस ने विकास दूबे को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की। इसके बाद यूपी पुलिस उज्जैन पहुंची और उसे गिरफ्तार कर यूपी ला रही थी।
                     http://www.narayan98.co.in/
Vikas Dubey Encounter: विकास दूबे का खेल हुआ खत्म, पुलिस एकाउंटर में गोली का शिकार                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8