India-China dispute: भारत-चीन तनाव के बीच राजनाथ सिंह से मिलना चाहते हैं चीनी रक्षा मंत्री
भारत और चीन के बीच विवाद (India-China dispute) खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। चीन की हरकतों को देखते हुए भारत ने कई चीनी उपकरणों पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। ऐसे में चीन और ज्यादा बौखला गया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने की इच्छा जताई है। बता दें कि दोनों नेता मॉस्को में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि LAC पर भारत-चीन के बीच तनाव बरकरार है। विदेश मंत्रालय ने पैंगोंग विवाद पर चीन को तनाव को जिम्मेदार ठहराया है। तनाव को कम करने के लिए सैन्य राजनायिक स्तर पर वार्ता जारी है।
विदेश मंत्रालय ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध पर कहा कि जिम्मेदाराना तरीके से स्थिति को संभाला जाना चाहिए। यह स्पष्ट है कि बीते चार महीने में हमने जो हालात देखे हैं वे प्रत्यक्ष रूप से चीनी पक्ष की गतिविधियों का नतीजा हैं। चीन की गतिविधियों का मकसद यथास्थिति में एकतरफा बदलाव करना है।
http://www.narayan98.co.in/
https://youtu.be/yEWmOfXJRX8