नई दिल्ली-साक्षी ने किया धौनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर, देखिये जीवा का केक काटते हुए रिएक्शन

नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी का आज 38वां जन्मदिन है। 7 का अंक उनके लिए लकी साबित हुआ है। वह सात नंबर की जर्सी भी पहनते है। धौनी दुनिया के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर है। धौनी के लिए 7 नंबर बहुत लकी है और उनके जीवन में किसी
 | 
नई दिल्ली-साक्षी ने किया धौनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर, देखिये जीवा का केक काटते हुए रिएक्शन

नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी का आज 38वां जन्मदिन है। 7 का अंक उनके लिए लकी साबित हुआ है। वह सात नंबर की जर्सी भी पहनते है। धौनी दुनिया के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर है। धौनी के लिए 7 नंबर बहुत लकी है और उनके जीवन में किसी ना किसी तरह से 7 जुड़़ा रहता है। आज उनका जन्मदिन है और ऐसे में जानते हैं कि आखिर धौनी के जीवन में किस तरह 7 नंबर महत्वपूर्ण है। धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा समेत अन्य करीबी खिलाडिय़ों के साथ इंग्लैंड में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं।

साक्षी के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में धोनी अपने साथी खिलाडिय़ों की मौजूदगी में बेटी जीवा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर टीम इंडिया की वल्र्ड कप स्‍क्‍वॉड के सदस्यों ने भी धोनी के साथ कई फोटो क्लिक कराए और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।