वाराणसी: जयंती पर संत रविदास जन्मस्थली पहुंच रहे प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव

न्यूज टुडे नेटवर्क। आज संत रविदास की 644वीं जयंती है। इस मौके पर संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन में राजनैतिक हस्तियां पहुंचेंगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनकी जन्मस्थली पर माथा टेकने जाएंगी। बता दें कि संत रविदास जयंती पर राजनैतिक हस्तियों के यहां पहुंचने का सिलसिला सालों से चला आ
 | 
वाराणसी: जयंती पर संत रविदास जन्मस्थली पहुंच रहे प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। आज संत रविदास की 644वीं जयंती है। इस मौके पर संत रविदास की जन्‍मस्‍थली सीरगोवर्धन में राजनैतिक हस्तियां पहुंचेंगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनकी जन्‍मस्‍थली पर माथा टेकने जाएंगी। बता दें कि संत रविदास जयंती पर राजनैतिक हस्तियों के यहां पहुंचने का सिलसिला सालों से चला आ रहा है। आज शनिवार को अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी अलग अलग समय पर यहां पहुंचेंगे। दोनों ही नेता रैदासियों और संत निरंजनदास से मुलाकात भी करेंगे।

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि सुबह दस बजे बाबतपुर एयरपोर्ट प्रियंका गांधी पहुचेंगी। वहां से वो सीधे रविदास मंदिर जायेंगी। बीच मे कुछ जगहों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद प्रसाद ग्रहण कर वो वापस निकल जाएंगी। मंदिर में करीब 40 से 50 मिनट रुकेंगी।

पूर्व मंत्री मनोज राय धूप चंडी ने बताया कि अखिलेश यादव पहली बार रविदास मंदिर आ रहे हैं। मिर्जापुर सड़क मार्ग से 11.15 बजे तक मंदिर पहुंचने की संभावना हैं। दोपहर में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वही पर पत्रकारों के सवालों का जबाब भी देंगे। वहां से वो लखनऊ के लिए निकल जायेंगे।