14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है Valentine Day , जानिए क्या है इसका इतिहास

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन। वेलेंटाइन डे की शुरुआत पश्चिम में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस वेलेंटाइन डे की लोकप्रियता भारत सहित पूरे विश्व में देखी गई है। यहाँ, प्यार के इस पर्व पर हम आपके लिए कुछ रोचक जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। वैसे तो
 | 
14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है Valentine Day , जानिए क्या है इसका इतिहास

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन। वेलेंटाइन डे की शुरुआत पश्चिम में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस वेलेंटाइन डे की लोकप्रियता भारत सहित पूरे विश्व में देखी गई है। यहाँ, प्यार के इस पर्व पर हम आपके लिए कुछ रोचक जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। वैसे तो वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन उससे पहले ही युवा तैयारी करने लगते हैं। मॉल्स और गैलरियाां सज जाती हैं रेस्टोरेंट्स भी तैयारी करने लगते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन गुलाब देकर अपनी चाहत का इजहार किया जा सकता है।

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है Valentine Day , जानिए क्या है इसका इतिहास

इसलिए मनाते हैं वैलेंटाइन

वैलेंटाइन डे वैलेंटाइन संत के नाम पर मनाया जाता है 1969 में कैथोलिक चर्च ने कुल ग्यारह सेंट वैलेंटाइन के होने की पुष्टि की और 14 फरवरी को उनके सम्मान में पर्व मनाने की घोषणा की। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वेलेंटाइन रोम के सेंट वेलेंटाइन माने जाते हैं।

1260 में संकलित की गई ‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ नामक पुस्तक में सेंट वेलेंटाइन का वर्णन मिलता है। इसके अनुसार रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था। उसके अनुसार विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है। उसने आज्ञा जारी की कि उसका कोई सैनिक या अधिकारी विवाह नहीं करेगा। संत वेलेंटाइन ने इस कू्रर आदेश का विरोध किया।

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है Valentine Day , जानिए क्या है इसका इतिहास

उन्हीं के आह्वान पर अनेक सैनिकों और अधिकारियों ने विवाह किए। आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया। तब से उनकी स्मृति में प्रेम दिवस मनाया जाता है। कहा जाता है कि सेंट वेलेंटाइन ने अपनी मृत्यु के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को नेत्रदान किया व जेकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था ‘तुम्हारा वेलेंटाइन’। यह दिन था 14 फरवरी, जिसे बाद में इस संत के नाम से मनाया जाने लगा।

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है Valentine Day , जानिए क्या है इसका इतिहास

वैलेंटाइन वीक

7 फरवरी : रोज डे
8 फरवरी : प्रपोज डे
9 फरवरी : चॉकलेट डे
10 फरवरी : टेडी डे
11 फरवरी : प्रॉमिस डे
12 फरवरी :हग डे
13 फरवरी : किस डे
14 फरवरी :वेलेंटाइन डे

लोग अपने प्रियजनों को रोमांटिक उपहार, फूल, कार्ड, चॉकलेट, खिलौने आदि भेंट करते हैं और इस पूरे सप्ताह को प्यार के हफ्ते के रूप में मनाते हैं। प्रेमी युगल एक-दूसरे से रोमांटिक संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं, रात के खाने के लिए डेट्स पर जाते हैं और एक दूसरे को प्यार करते हैं। बहुत से लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार कर एक-दूसरे से शादी करने की प्रतिज्ञा लेते हैं।