Vaishno Devi: कल से शुरू हो रही है वैष्णो देवी की यात्रा, सिर्फ इतने यात्री होंगे शामिल

श्रद्धालु पिछले 5 महीनों से वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) यात्रा का इंतजार कर रहे थे। श्रद्धालुओं का अभी इंतजार खत्म होने जा रहा है। कल से यानी 16 अगस्त से वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। लेकिन आठ पुजारियों और 11 श्राइन बोर्ड कर्मचारियों के संक्रमित मिलने
 | 
Vaishno Devi: कल से शुरू हो रही है वैष्णो देवी की यात्रा, सिर्फ इतने यात्री होंगे शामिल

श्रद्धालु पिछले 5 महीनों से वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) यात्रा का इंतजार कर रहे थे। श्रद्धालुओं का अभी इंतजार खत्म होने जा रहा है। कल से यानी 16 अगस्त से वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। लेकिन आठ पुजारियों और 11 श्राइन बोर्ड कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद अब इसकी एसओपी (SOP) में बदलाव किया गया है। वैष्णो देवी की यात्रा में पहले सप्ताह प्रतिदिन केवल 2000 तीर्थयात्री ही शामिल हो सकेंगे।
Vaishno Devi: कल से शुरू हो रही है वैष्णो देवी की यात्रा, सिर्फ इतने यात्री होंगे शामिल
तीर्थयात्रियों में 1900 यात्री जम्मू-कश्मीर के व 100 यात्री अन्य राज्यों के होंगे। बता दें कि बैटरी वाहन (battery vehicles), यात्री रोपवे (rope way) और हेलिकॉप्टर सेवा (helicopter service) सुचारु रूप से चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण ऑनलाइन करवाना होगा। दूसरे प्रदेशों और जम्मू-कश्मीर के रेड जोन जिलों के लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट (Corona negative report) भी अपनी साथ रखनी होगी।

तीर्थयात्रियों के लिए मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा और सभी की स्कैनिंग की जाएगी। भीड़ से बचने के लिए अटका आरती और विशेष पूजा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भक्तों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम खोला जाएगा जबकि कंबल स्टोर बंद रहेंगे।

इनकी नहीं है अनुमति
फिलहाल अभी यात्रा के दौरान घोड़ा, पिट्ठू और पालकी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। 10 वर्ष से कम और 60 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों, गर्भवतियों, बीमारों को यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
                          http://www.narayan98.co.in/
Vaishno Devi: कल से शुरू हो रही है वैष्णो देवी की यात्रा, सिर्फ इतने यात्री होंगे शामिल                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8