Vaishno Devi: अब इस तारीख से होंगे माता के दर्शन, हेलीकॉप्टर किराए में हुआ बड़ा बदलाव

पिछले 5 महीनों से वैष्णो देवी (Vaishno Devi) यात्रा बंद चल रही है। श्रद्धालु वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म होने वाला है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) प्रशासन ने 16 अगस्त से दोबारा धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला किया है। बता
 | 
Vaishno Devi: अब इस तारीख से होंगे माता के दर्शन, हेलीकॉप्टर किराए में हुआ बड़ा बदलाव

पिछले 5 महीनों से वैष्णो देवी (Vaishno Devi) यात्रा बंद चल रही है। श्रद्धालु वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म होने वाला है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) प्रशासन ने 16 अगस्त से दोबारा धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला किया है। बता दें कि कोरोना वायरस (Corona virus) की वजह से 19 मार्च को यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Vaishno Devi: अब इस तारीख से होंगे माता के दर्शन, हेलीकॉप्टर किराए में हुआ बड़ा बदलाव
अभी माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए सरकारी आदेश नहीं दिया गया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक अन्य धार्मिक स्थलों की तरह इसकी भी यात्रा शुरू कर दी जाएगी। कोरोना से सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या सीमित जरूर हो सकती है। जम्‍मू-कश्‍मीर के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने कहा कि 16 अगस्त, 2020 से जम्मू और कश्मीर में सभी धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों को खोलने का फैसला लिया गया है। लेकिन धार्मिक जुलूस और बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए इजाजत नहीं मिलेगी।

हेलीकॉप्टर किराया बढ़ा 65 प्रतिशत
इसी बीच हेलीकॉप्टर सेवा (helicopter Service) का किराया बढ़ गया है। वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर किराए में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। कटरा से सांझी-छत जाने के लिए हेलीकॉप्टर का किराया 1045 रुपये प्रति सवारी था जिसे अब बढ़ाकर 1730 रुपये कर दिया गया है। पहले हेलीकॉप्टर से आने जाने का किराया 2090 रुपये था जिसके लिए अब यात्रियों को 3460 रुपए चुकाने होंगे।
                     http://www.narayan98.co.in/
Vaishno Devi: अब इस तारीख से होंगे माता के दर्शन, हेलीकॉप्टर किराए में हुआ बड़ा बदलाव                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8