खटीमा-पंचायती राज विभाग के कर्मचारी को मारी गोली, झगड़े की जड़ बनी ये वजह

खटीमा-न्यूज टुडे नेटवर्क- खटीमा में एक युवक को देर रात कुछ लोगों ने गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होगा। आनन-फानन में परिजनों ने 108 एबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद 108 की मदद से से युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी
 | 
खटीमा-पंचायती राज विभाग के कर्मचारी को मारी गोली, झगड़े की जड़ बनी ये वजह

खटीमा-न्यूज टुडे नेटवर्क- खटीमा में एक युवक को देर रात कुछ लोगों ने गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होगा। आनन-फानन में परिजनों ने 108 एबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद 108 की मदद से से युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के कमर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

खटीमा-पंचायती राज विभाग के कर्मचारी को मारी गोली, झगड़े की जड़ बनी ये वजह

युवक की हालत गंभीर

खटीमा के चारुबेटा निवासी रजनीश यूपी के पीलीभीत में पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि व सस्पेंड चल रहा था। जिसे लेकर विभाग के ही कुछ लोगों से उसका विवाद था। रजनीश ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया था। समझौते को लेकर वह लगातार दबाव बना रहे थे। लेकिन रजनीश पहले नौकरी बहाल करने की बात पर ही समझौते के लिए बोल रहा था। परिजनों ने बताया कि रविवार को भी दूसरे पक्ष के लोग यहां आए थे और समझौते के लिए दबाव बनाया था। समझौता न करने पर उन्होंने गोली मार दी। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर भेजा गया है। अभी तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub