कौशांबी: बहन के घर शादी में आई महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के कौशांबी में एक माहिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। महिला अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने आई थी। बुधवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
 | 
कौशांबी: बहन के घर शादी में आई महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के कौशांबी में एक माहिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। महिला अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने आई थी। बुधवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्म हत्या का कारण पता नहीं चला है।

मामला करेली थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के पुरामुफ्ती निवासी संजीव केसरवानी व्यापारी हैं। उनकी पत्नी पलका गुप्ता अपने दोनों बच्चों को लेकर जीटीबी नगर, करेली में रहने वाली अपनी बहन दीपिका के घर आई थी। उसकी बहन दीपिका के यहां 13 दिसंबर को शादी है। परिवार के सभी लोग मंगलवार रात खाना खाकर सो गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पलका ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा रहा।  पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके परिजन भी आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।