यूपीः कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष के व्यवहार पर कही बड़ी बात

विपक्ष के पास उठाने को मुद्दे ही नहीं, बोले धर्मपाल सिंह
कैबिनेट मंत्री ने कहा- जनता का भरोसा मोदी-योगी पर
न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी सरकार के कद्दावर मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। बरेली दौरे पर पहुंचे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम जनता से जुड़े मुद्दे उठाना का होना चाहिए मगर इस समय विपक्ष मुद्दाविहीन है! इसलिए, गलत बातें बोली जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी द्वारा बुलडोजर आहूति यज्ञ का शोर उठाने पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले कि नकली बातें नकली होती हैं। प्राचीन काल में शहर-गांव हर जगह गौशाला, पाठशाला, व्यायामशाला और यज्ञशाला होती थीं। इसके विपरीत आचरण करने वालों से क्या उम्मीद की जा सकती है। आम आदमी पार्टी के लोग नकली काम करते हैं मगर जनता असली को पहचानती है। जनता का विश्वास देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ। जनता को भाजपा सरकार की नीतियां पसंद हैं, इसलिए जनता का साथ भाजपा को मिल रहा है।
