अमरनाथ वैष्णो देवी यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन, बरेली में स्टापेज, जानें टाइम टेबिल
Jul 1, 2023, 14:14 IST
|
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/uploaded/62762801f1d3389e92a25480a15cc707.jpg)
न्यूज टुडे नेटवर्क। सावन माह में रेलवे ने अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी है। एक जुलाई से शुरू हो रही ट्रेन का ठहराव बरेली में भी होगा। इससे जम्मू जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे ने लोहता से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। लोहता से शुक्रवार को 04249 ट्रेन चलाई गई। जिसका संचालन 28 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन लोहता से 16:15 बजे चलकर रात को 2:48 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन 04250 का संचालन शनिवार से किया जाएगा। यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रात को 23:20 बजे चलकर अगले दिन दोपहर को 14:35 बजे पहुंचेगी।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
WhatsApp Group
Join Now